Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी

    March 26, 2026

    धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन

    March 26, 2026

    मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»मीडिया कप फुटबॉलःगंगा, दामोदर व मयूराक्षी भी सेमीफाइनल में, 15 सितंबर को खेले जाएंगे सेमीफाइनल मुकाबले
    झारखण्ड

    मीडिया कप फुटबॉलःगंगा, दामोदर व मयूराक्षी भी सेमीफाइनल में, 15 सितंबर को खेले जाएंगे सेमीफाइनल मुकाबले

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 13, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: मेगा स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में खेले जा रहे मीडिया कप फुटबॉल के तीसरे दिन टीम गंगा ने टीम भैरवी को 3-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं टीम दामोदर ने टीम स्वर्णरेखा के साथ और टीम मयूराक्षी ने टीम अजय के खिलाफ मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रोक सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित की।

    मंगलवार को मुख्य स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में टीम गंगा ने मैन ऑफ द मैच भुवनेश्वर महतो के शानदार मैदानी गोल की बदौलत टीम भैरवी के खिलाफ पहले ही मिनट में 1-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद राजेश सिंह ने 21वें और प्रमोद सिंह ने 29वें मिनट में गोल दाग टीम को 3-0 से जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही गंगा ग्रुप । का विजेता बना। एथलेटिक्स प्रैक्टिस ग्राउंड में मयूराक्षी और अजय के बीच खेला गया पहला मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा। मयूराक्षी के कुमार सौरव ने मैच के 6ठे मिनट में गोल दाग बढ़त दिलाई लेकिन अजय के मनोज ने 15वें मिनट में गोल दाग मुकाबला बराबरी पर ला दिया। मैच का अंत इसी स्कोर पर हुआ और मयूराक्षी ग्रुप ठ से उपविजेता बनते हुए सेमीफाइनल में पहुंच गई।

    मुख्य स्टेडियम में दूसरा मुकाबला वॉक ओवर के साथ खत्म हुआ। निर्धारित समय तक अमानत के खिलाफ मैच के लिए शंख के मात्र 5 खिलाड़ी ही मैदान पहुंचे। इसके बाद रेफरी ने टीम पूरा करने के लिए शंख को 20 मिनट का वक्त दिया। इसके बाद टीम अमानत के पक्ष में फैसला सुनाया गया। एथलेटिक्स प्रैक्टिस ग्राउंड के दूसरे मुकाबले में टीम दामोदर ने टीम स्वर्णरेखा को  1-1 की बराबरी पर रोक सेमीफाइनल में जगह बनाई। मैच के 21वें मिनट में नदीम जफर ने स्वर्णरेखा के लिए गोल किया। दामोदर को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए एक गोल की दरकार थी और दामोदर के शंकर ठाकुर ने 30वें मिनट में गोल दाग सेमीफाइनल का टिकट कन्फर्म करा दिया।

    पहले सेमीफाइनल में टीम गंगा और टीम मयूराक्षी के बीच होगा जबकि दूसरे सेमीफाइनल में टीम अजय और टीम दामोदर के बीच खेला जाएगा।

    मंगलवार के मैच में गंगा बनाम भैरवी में भुनेश्वर महतो, मयूराक्षी बनाम अजय में मनोज कुमार और स्वर्णरेखा बनाम दामोदर में रंजीत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। मैन ऑफ द मैच क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्रा व पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह ने मैच के बाद ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द मैच का चयन रेफरी और लाइंस मैन की टीम ने किया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी

    March 26, 2026

    धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन

    March 26, 2026

    झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी

    March 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी
    • धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन
    • मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार
    • झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी
    • रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.