Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उलिहातू से IIM रांची तक व्यस्त रहा उपराष्ट्रपति का दौरा, बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि और छात्रों से खास मुलाकात

    March 28, 2026

    IPL 2026 से पहले CSK को बड़ा झटका! चोटिल धोनी 2 हफ्ते OUT, टीम की किस्मत पर सवाल

    March 28, 2026

    झारखंड-बिहार में 5 मेगा एक्सप्रेसवे का धमाका! सफर आधा, व्यापार-पर्यटन को मिलेगा बूस्ट

    March 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»मुंबई की एडिफिस कंपनी ध्वस्त करेगी टाटा स्टील प्लांट की चिमनी
    झारखण्ड

    मुंबई की एडिफिस कंपनी ध्वस्त करेगी टाटा स्टील प्लांट की चिमनी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 31, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नोएडा में 102 मीटर ऊंचाई वाले ट्विन टॉवरों को ढहाकर मुंबई की एडिफिस कंपनी ने इतिहास रच दिया। ये कंपनी अब इससे भी ज्यादा ऊंचाई वाली इमारत को ढहाने जा रही है। ये इमारत है झारखंड के जमशेदपुर में टाटा प्लांट की चिमनी। इस चिमनी की ऊंचाई करीब 110 मीटर है।

    नवंबर 2022 में इसको गिराया जाना है। इसका जिम्मा भी एडिफिस कंपनी को मिला है। हालांकि टाटा स्टील की तरफ से अभी इस बारे में कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया गया है कि इस चिमनी को कब और क्यों गिराया जाना है।

    प्लांट से सिर्फ 35 मीटर दूर है चिमनी
    मुंबई की एडिफिस कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर मयूर मेहता ने पुष्टि करते हुए कहा, ”नवंबर में टाटा स्टील प्लांट जमशेदपुर की 110 मीटर ऊंचाई वाली चिमनी गिराई जानी है। अभी तारीख तय नहीं हुई है। ये चिमनी प्लांट से सिर्फ 35 मीटर दूर स्थित है।”

    “इसलिए चिमनी को गिराने में खास तरह की तकनीक अपनाई जाएगी, जिससे प्लांट को कोई नुकसान न पहुंचे। ट्विन टॉवर का प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद अब हमारा पूरा फोकस जमशेदपुर प्लांट के चिमनी प्रोजेक्ट पर रहेगा।”

    ट्विन टॉवर गिराने में अपनाई गई इम्प्लोजन तकनीक
    नोएडा में 102 मीटर ऊंचाई वाले ट्विन टॉवरों को गिराने के लिए एडिफिस कंपनी ने एम्प्लोजन तकनीक अपनाई थी। इस तकनीक का इस्तेमाल रिहाइशी इलाकों में ऊंची इमारतों को गिराने के लिए किया जाता है। इम्प्लोजन ऐसा विस्फोट है, जिसके बाद सारी चीजें अंदर की तरफ सिमट जाएं।

    ट्विन टॉवर महज 9 सेकेंड में धराशायी हो गए। सबसे खास बात ये रही मलबा चारों तरफ न फैलकर टॉवर के बेसमेंट की तरफ ही गया। हालांकि मलबे का ऊंचा ढेर जरूर लग गया, लेकिन आसपास की इमारतों को खास नुकसान नहीं पहुंचा।

    साउथ अफ्रीका से आए इंजीनियर लौटे
    ट्विन टॉवर को गिराने का जिम्मा नोएडा अथॉरिटी ने मुंबई की एडिफिस कंपनी को दिया था। एडिफिस ने इस काम में साउथ अफ्रीका की जेट डिमोलिशन कंपनी को भी साथ लिया।

    दुनिया के जाने-माने ब्लास्टर जो. ब्रिंकमैन और भारतीय ब्लास्टर चेतन दत्ता अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। ट्विर टॉवर ध्वस्त होने के बाद साउथ अफ्रीका से टीम लेकर आए जो. ब्रिंकमैन लौट गए हैं। जबकि एडिफिस कंपनी के इंजीनियर अभी मलबा साफ करने में लगे हुए हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    उलिहातू से IIM रांची तक व्यस्त रहा उपराष्ट्रपति का दौरा, बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि और छात्रों से खास मुलाकात

    March 28, 2026

    झारखंड-बिहार में 5 मेगा एक्सप्रेसवे का धमाका! सफर आधा, व्यापार-पर्यटन को मिलेगा बूस्ट

    March 28, 2026

    JPSC 2023: झारखंड में डिप्टी कलेक्टर्स को जिला प्रशिक्षण की पोस्टिंग, बाहर के राज्यों के अधिकारी भी शामिल

    March 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • उलिहातू से IIM रांची तक व्यस्त रहा उपराष्ट्रपति का दौरा, बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि और छात्रों से खास मुलाकात
    • IPL 2026 से पहले CSK को बड़ा झटका! चोटिल धोनी 2 हफ्ते OUT, टीम की किस्मत पर सवाल
    • झारखंड-बिहार में 5 मेगा एक्सप्रेसवे का धमाका! सफर आधा, व्यापार-पर्यटन को मिलेगा बूस्ट
    • आनंद विहार–पुरुलिया नई साप्ताहिक एक्सप्रेस शुरू, रांची से लखनऊ-अयोध्या अब सीधी ट्रेन सेवा
    • Koylanchal Samvad e-paper | 28th March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 28th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.