Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»मुख्यमंत्री ने दि टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के विस्तारीकरण का किया शिलान्यास
    झारखण्ड

    मुख्यमंत्री ने दि टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के विस्तारीकरण का किया शिलान्यास

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 3, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमशेदपुर:  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को  दि टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के विस्तारीकरण का शिलान्यास किया। 2000 करोड़ से अधिक की लागत से इसका विस्तारीकारण किया जाएगा और कई आधुनिक योजनाओं को क्रियान्वित किया जाएगा। सीएम ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह कार्य ससमय पूरा होगा, जिससे यहां के लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होगा। सरकार की सोच हमेशा से रही है। राज्य में उद्योग लगेंगे तो रोजगार सृजन होगा।

    इस अवसर श्री सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार की उद्योग नीति के कारण ही आज विभिन्न उद्योगों का विस्तारीकरण हो रहा है। लोगों को रोजगार मिल रहा है। उद्योग नीति का ही प्रतिफल है कि आज टीसीआइएल के विस्तारीकरण हेतु भूमि पूजन किया गया। इससे पूर्व भी बोकारो में सीमेंट फैक्ट्री का विस्तारीकरण हुआ था और वहां से उत्पादन भी शुरू हो चुका है।उन्होंने कहा कि दि टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के विस्तारीकरण से टीसीआईएल में प्रत्यक्ष रूप से 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा ,जबकि अप्रत्यक्ष रूप से 4- 5 हजार लोगों को विस्तारीकरण का लाभ होगा।

    टाटा समूह का योगदान सराहनीय

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस देश और राज्य के विकास में टाटा समूह की बड़ी भूमिका रही है। सरकार का प्रयास है औद्योगिक घरानों से सम्बंध और मजबूत हो। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। टाटा कैंसर हॉस्पिटल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जल्द यह राज्य की जनता को समर्पित होगा। पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा देने के लिए कई कदम सरकार मजबूती के साथ बढ़ाई है। झारखण्ड का पर्यटन कैसे आगे बढ़े इसके लिए भी कई कार्य किए जा रहे हैं।

    इस अवसर पर मंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक रामदास सोरेन, विधायक सबिता महतो, विधायक मंगल कालिंदी, विधायक संजीव सरदार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना डाडेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, उपायुक्त जमशेदपुर विजया जाधव, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर -सह- मुख्य कार्य पदाधिकारी टी वी  नरेंद्रन,चीफ कॉरपोरेट सर्विसेज चाणक्य चौधरी, एमडी टीसीआईएल आर एन मूर्ति एवं अन्य उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    • झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.