रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जैक द्वारा संचालित मैट्रिक और इंटर साइंस का परिणाम आज घोषित हुआ है। इस अवसर पर सभी सफल छात्र-छात्राओं को अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इस अवसर पर बच्चों का मार्गदर्शन करने वाले सभी अभिभावकों और शिक्षकों को भी मैं हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।

