Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»मेयर आशा लकड़ा की अध्यक्षता में रांची नगर निगम का 2707 करोड़ रुपये का बजट हुआ पास
    झारखण्ड

    मेयर आशा लकड़ा की अध्यक्षता में रांची नगर निगम का 2707 करोड़ रुपये का बजट हुआ पास

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMarch 25, 2022Updated:March 25, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    मेयर डॉ आशा लकड़ा की अध्यक्षता में रांची नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक शुक्रवार को हुई. इसमें 2707 करोड़ रुपये का प्रस्तावित्त बजट पारित किया गया. ये राशि रांची नगर निगम में विकास कार्यों में खर्च किए जाएंगे.

    इसके अलावा फायर सेफ्टी, हेल्थ सर्विस और एजुकेशन सर्विस के लिए भी राशि खर्च की जाएगी. इससे पूर्व वित्त वर्ष 2021-22 में 2555 करोड़ का बजट पारित किया गया था. वहीं वित्त वर्ष 2021-22 की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में 152 करोड़ रुपये की वृद्धि की गई है.

    क्या है बजट में

    -वित्तीय वर्ष 2022-23 में रांची नगर निगम ने अपने स्रोतों से 266.66 करोड़ रुपये का आय अनुमानित किया है. इसी प्रकार, अनुमानित आय के विरुद्ध 201.66 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान

    -रांची नगर निगम ने कर (Tax) से 104.14 करोड़, निगम की संपत्ति से किराया/शुल्क और उपयोगिता कर के तहत 94.91 करोड़, बिक्री व किराया से 2.98 करोड़, राजस्व अनुदान एवं अंशदान से 49.20 करोड़, बैंक व इन्वेस्टमेंट के तहत ब्याज से 4.96 करोड़, निबंधन शुल्क के तहत 6.06 करोड़ समेत अन्य मदों से 4.41 करोड़ रुपये आय अनुमानित की है.

    – इस बार बजट में हेल्थ सर्विसेस, एजुकेशन और इमरजेंसी फायर सर्विस पर भी बजटीय प्रावधान किए गए हैं. इमरजेंसी फायर सर्विस पर 12 करोड़, हेल्थ सर्विसेस पर 30 करोड़ और एजुकेशन सर्विस पर 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

    -फॉगिंग मशीन क्रय करने के लिए 2.50 करोड़ रुपये

    – झारखंड नगरपालिका अधिनियम-2011 की धारा 105(3) व एकाउंट्स मैनुअल के प्रावधानों के तहत शहरी गरीबों के लिए निगम अपने स्रोतों से अनुमानित आय का 25 प्रतिशत खर्च करता है. इस आधार पर अर्बन पुअर फंड के तहत 53.26 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है

    -नाली निर्माण पर 79.10 करोड़, पथ निर्माण पर 149.67 करोड़ और 15वें वित्त आयोग के तहत 105 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है

    -वित्तीय वर्ष 2022-23 में वेंडिंग जोन के लिए 26.68 करोड़ रुपये का प्रावधान

    -प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 60 करोड़ और एनयूएलएम (राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन) के तहत व्यक्तिगत ऋण, समूह ऋण, कौशल विकास/प्रशिक्षण कार्यक्रम और शहरी गरीबों को संगठित करने के लिए सामुदायिक संरचना के निर्माण पर 13.20 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया है.

    -रांची नगर निगम ने अपनी आय में वृद्धि के लिए बांड से 200 करोड़ रुपये प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है

    -रांची वाटर सप्लाई, स्वच्छ भारत मिशन, सीवरेज एंड ड्रेनेज, सिटी बस, नाली की सफाई के लिए सक्शन मशीन की खरीदारी, अमृत योजना, आपदा प्रबंधन, वार्ड कार्यालय, फुटपाथ, यूरिनल, ट्रैफिक सिस्टम मेंटेनेन्स, डीप बोरिंग, ई-रिक्शा इत्यादि का भी प्रावधान

    -सीवरेज के साथ-साथ स्टॉर्म वाटर ड्रेन (बारिश के पानी) को बचाने के लिए भी प्रावधान किया गया है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत
    • ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी
    • सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.