पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से सटे चैनपुर थाना क्षेत्र के अकड़ाही में जलाई गई मोमबती से एक घर में आग लग गई। इस घटना में घर के भीतर शराब पीकर सोई एक अधेड़ महिला की जिन्दा जलने से मौत हो गई। महिला की पहचान उसी गांव की रहने वाली इन्दू देवी (45वर्ष), पति स्व. शहदेव भुइयां के रूप में हुई है। गुरूवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम एमआरएमसीएच में किया गया।
बताया जाता है कि इन्दू देवी अक्सर शराब पीकर घर आया करती थी। बुधवार की रात भी शराब के नशे में घर पहुंची थी और सो गई थी। दूसरे कमरे में उसके घर के अन्य सदस्य सोए हुए थे। कमरे में रौशनी के लिए मोमबती जलाई गई थी। रात करीब 11 बजे अचानक मोमबती से आग लग गई।
नशे में रहने के कारण इन्दू देवी को आग लगने की जानकारी नहीं हुई। कुछ देर बाद बगल के कमरे में सोए परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी भनक लगी। इसके बाद आनन फानन में इन्दू देवी को कमरे से बाहर निकाला गया, लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। गुरूवार को चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया और एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। महिला की तीन लड़की और एक लड़का है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Related Posts
Add A Comment

