Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026

    Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रांची की तीन सड़कों पर बनेगा साइकिल ट्रैक, साइकिल फॉर चेंज प्रोजेक्‍ट के लिए इन मार्गों का हुआ चयन
    झारखण्ड

    रांची की तीन सड़कों पर बनेगा साइकिल ट्रैक, साइकिल फॉर चेंज प्रोजेक्‍ट के लिए इन मार्गों का हुआ चयन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 19, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे साइकिल फॉर चेंज चैलेंज और स्ट्रीट फॉर पीपुल प्रतिस्पर्द्धा के तहत राजधानी रांची के तीन महत्वपूर्ण मार्गों का चयन पायलट प्रोजेक्ट के लिए किया गया है। इसमें बिरसा चौक से प्रोजेक्ट भवन, बिरसा चौक से राजेन्द्र चौक और बिरसा चौक से कांके रोड वाया हरमू बाइपास की सड़क शामिल है। मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन स्थित राज्य शहरी विकास अभिकरण निदेशक कार्यालय में साइकिल फॉर चेंज चैलेंज पर आधारित बैठक में रांची स्मार्ट सिटी के सीईओ अमित कुमार नें इस प्रस्ताव को हरी झंडी दी। अब इस प्रतिस्पर्द्धा के लिए बनी टीम यह तय करेगी कि इन तीनों मार्गों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत टेस्टिंग के लिए क्या कुछ कदम उठाए जाएं। इस बैठक में राजधानी रांची में साइकिलिंग को प्रोत्साहित करने के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

    -शहर की सड़कों के किनारे सड़कों पर मौजूद पॉटहोल्स भरे जाएं।

    -सड़क के किनारे अवस्थित सरकारी पार्किंग के पास थोड़ी जगह साइकिल पार्किंग के लिए भी आरक्षित हो।

    -सरकारी भवनों के पास भी साइकिल पार्किंग का निर्माण हो।

    -सड़कों के किनारे सेफ्टी साइनेज लगाए जाएं।

    -ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत करने की प्रक्रिया के दौरान प्रशिक्षुओं को साइकिल चालक और पैदल चलने वाले व्यक्तियों के साथ व्यवहार का प्रशिक्षण दिया जाए।

    -विज्ञापन के माध्यम से सड़कों पर साइकिल और पैदल चलने वाले नागरिकों को सम्मान का बोध कराया जाए।

    चयनित किए जाएंगे साइकिल ट्रैक

    वहीं रांची स्मार्ट सिटी के सीईओ सह राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार ने कहा कि आने वाले समय में मोरहाबादी इलाके में भी साइकिल ट्रैक चिन्हित किया जाना चाहिए। साइकिल ट्रैक का चिन्हितिकरण एक सर्किट के रूप में होना चाहिए। इससे साइकिल प्रेमियों को राहत मिलेगी और शहर में साइकिल की संस्कृति विकसित होगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026

    LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
    • झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !
    • Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने
    • LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा
    • गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 16th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.