रांची: जापान के टोक्यो में होनेवाले ओलंपिक्स गेम्स से पहले भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी है. रांची की दीपिका कुमारी के नेतृत्व वाली भारतीय महिला रिकर्व टीम ने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है. भारतीय महिलाओं ने गोल्ड पर निशाना साधा है.
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रांची की निवासी दीपिका कुमारी, अंकिता भक्त और कोमलिका बारी की भारतीय महिला रिकर्व टीम ने रविवार को फ्रांस के पेरिस में चल रहे विश्व कप स्टेज 3 में फाइनल में मैक्सिको को हराकर स्वर्ण पदक जीता.
तीनों ने इस महीने की शुरुआत में फाइनल ओलंपिक क्वालीफायर में पहले दौर की हार की निराशा को दूर किया. भारत को स्टेज 3 इवेंट में दूसरा स्वर्ण पदक दिलाने के लिए 5-1 की जीत का दावा किया.
शनिवार को भारत की तरफ से कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में अभिषेक वर्मा ने स्वर्ण पदक जीता था.

