रांची: राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित पिस्का मोड़ के पास मंगलवार की देर शाम को अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर कर घायल कर दिया. गोली रोहित नाम के व्यक्ति के सिर में लगी है. गंभीर रूप से घायल रोहित को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया.
इस गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है. हालांकि गोली किस वजह से चलाई गई है यह पता फिलहाल नहीं चल पाई है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
रांची के पिस्का मोड़ में अपराधियों ने एक व्यक्ति के सिर में मारी गोली, घायल की हालत गंभीर, रिम्स में कराया गया भर्ती
Related Posts
Add A Comment

