Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    March 18, 2026

    चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त

    March 18, 2026

    रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रांची के रिम्स तथा जमशेदपुर के एमजीएम में लगेगी कोरोना के वैरिएंट को पहचानने वाली जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन
    झारखण्ड

    रांची के रिम्स तथा जमशेदपुर के एमजीएम में लगेगी कोरोना के वैरिएंट को पहचानने वाली जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 4, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: अब कोरोना के वैरिएंट की पहचान राज्य में ही हो सकेगी। कोरोना के वैरिएंट की पहचान के लिए आरटी-पीसीआर में पॉजिटिव पाए गए सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग यहीं हो सकेगी। इसके लिए रांची के रिम्स तथा जमशेदपुर के एमजीएम में एक-एक जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन लगाई जाएगी। केंद्र से जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन नहीं मिलने के बाद राज्य सरकार ने अपने खर्च पर दो मशीनें खरीदने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने पूर्व में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) से जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए एक मशीन की मांग की थी।

    स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने इसे लेकर दो बार आइसीएमआर को पत्र लिखा। इस पर कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिलने के बाद राज्य सरकार ने यह मशीन स्वयं खरीदने का निर्णय लिया। स्वास्थ्य विभाग ने दो मशीनों के क्रय का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद इस पर कैबिनेट की स्वीकृति ली जाएगी।

    बता दें कि आइसीएमआर ने आरटी-पीसीआर में पॉजिटिव पाए गए वैसे सभी सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग कराने की अनुशंसा की है जिसका सीटी वैल्यू 25 या इससे कम होता है। वर्तमान में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल भुवनेश्वर स्थित रीजनल जीनोम सिक्वेंसिंग लेबोरेट्री को भेजा जाता है। वहां से इसकी रिपोर्ट आने में एक से डेढ़ माह लग जाते हैं। राज्य सरकार ने सभी 10 आरटी-पीसीआर लैब को प्रत्येक माह तीस-तीस सैंपल अनिवार्य रूप से जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजने के निर्देश दिए हैं।

    राज्य सरकार लगा रही दो कोबास मशीनें

    राज्य सरकार ने कोरोना जांच के लिए कोबास मशीन की भी मांग आइसीएमआर से की थी। इसे लेकर भी पिछले साल कोरोना की पहली लहर आने के बाद कई बार आइसीएमआर को पत्र लिखे गए। आइसीएमआर से यह मशीन नहीं मिलने के बाद राज्य सरकार ने अपने खर्च पर दो ऐसी मशीनें खरीदने का निर्णय लिया है। रांची के रिम्स तथा दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में एक-एक कोबास-6800 मशीन लगेगी।

    राज्य सरकार ने दोनों मेडिकल कॉलेज सह अस्पतालों में एक-एक कोबास मशीन लगाने के लिए रोचे डायग्नोस्टिक लिमिटेड को वर्क ऑर्डर दिया है। दोनों मशीनों को लगाने पर कुल 8.73 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बताया जाता है कि कोबास मशीन लग जाने से प्रत्येक मशीन से एक दिन में 1,344 सैंपल की जांच हो सकेगी। इससे प्रत्येक दिन 2,700 सैंपल की जांच बढ़ जाएगी। यह भी कहा जा रहा है कि इसकी जांच की गुणवत्ता बेहतर होती है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    March 18, 2026

    चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त

    March 18, 2026

    रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता
    • चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त
    • रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात
    • ड्यूटी के दौरान ट्रेन मैनेजर की मौत! देवेंद्र शर्मा को हार्ट अटैक, रेलवे सिस्टम पर उठे सवाल
    • धनबाद नगर निगम में नई सरकार! मेयर संजीव सिंह की एंट्री, पानी संकट पर पहला फोकस
    • धनबाद में 80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.