Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026

    पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू

    March 25, 2026

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रांची प्रेस क्लब का तीन दिवसीय फोटोग्राफी सह प्रदर्शनी 14 अगस्त से
    झारखण्ड

    रांची प्रेस क्लब का तीन दिवसीय फोटोग्राफी सह प्रदर्शनी 14 अगस्त से

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 28, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफी दिवस 19 अगस्त को मनाया जाता है।इस अवसर को यादगार बनाने के लिए द रांची प्रेस क्लब और सिटीजन फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव के दौरान अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफी दिवस 2022  पर तीन दिवसीय फोटो प्रतियोगिता सह प्रदर्शनी का आयोजन द रांची  प्रेस क्लब के लाइब्रेरी सभागार में किया जा रहा है । आयोजन की शुरुआत 14 अगस्त से दिन के 11 बजे से किया जाएगा जो 15 और 16 अगस्त तक चलेगा।  इस प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों का फोटो प्रदर्शनी में लगाया जाएगा।  जिसमें सिर्फ रांची जिला के फोटो जर्नलिस्ट जो विजेता होंगे, उन्हें प्रथम पुरस्कार 25हजार , द्वितीय पुरस्कार 15 हजार और तृतीय पुरस्कार दस हजार सम्मान राशि 19 अगस्त को सम्मान पूर्वक दिया जाएगा।  इस मौके पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए सिटीजन फाउंडेशन मानव संसाधन विभाग के निदेशक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव और सिटीजन फाउंडेशन के 25 वर्ष भी पूरे होने जा रहे हैं । इस अवसर  पर हम लोगों ने पिछले कुछ महीने पूर्व प्रेस क्लब के संयुक्त प्रयास से फेलोशिप का भी आयोजन किया था, जिसमें जो पत्रकार प्रतिभागी चयनित हुए हैं उन्हें भी 19 अगस्त को संयुक्त रूप से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन होते रहना चाहिए , ताकि पत्रकारों व फोटो जर्नालिस्टों में एक उत्साह बढ़े।  तकनीकी फॉर्मेट में किसी तरह की समस्या नहीं हो इसके सोजोल चक्रवर्ती और प्रिया बारला उपलब्ध रहेंगी।  यह प्रक्रिया ऑनलाइन है और 7 अगस्त 2022 तक अंतिम समय तिथि तय की गई है।   आपको अपने तीन फोटो संबंधित विषय पर भेजाना है, जो फोटो होगा उसे प्रदर्शनी में लगाया जाएगा । जूरी मेंबर द्वारा उसे सिलेक्ट किया जाएगा, जूरी मेंबर का निर्णय अंतिम होगा ।

    मौके पर उपाध्यक्ष पिंटू दुबे ने कहा कि ड्रोन , एडिट किया हुआ, फोटो शॉप से काम किया हुआ फोटो मान्य नहीं होगा, क्योंकि आप स्वयं फोटो जर्नलिस्ट हैं, आप खुद चीजों को समझते हैं।  सचिव जावेद अख्तर ने कहा कि हमारी प्राथमिकता में है कि हम अपने पत्रकार व फोटो जर्नलिस्ट  के लिए कुछ बेहतर करें। यह शुरुआत है हम और अच्छा से करेंगे । मास कॉम के छात्रों का फोटो प्रदर्शनी में उन्हें भी  मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर हौसला अफजाई किया जायेगा। कोषाध्यक्ष सुशील सिंह मंटू ने कहा कि जो चीजें नहीं होती थी, वह अब शुरुआत हुई है। धीरे-धीरे सभी पत्रकार, फोटो जर्नलिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, और जो भी पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं उन सबों के लिए भी कुछ ना कुछ करने का प्रयास होगी, समय दीजिए और हमें करने का मौका दीजिए।वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट सह प्रेस क्लब के कार्यकरिणी सदस्य मानिक बोस ने  बताया कि चार अलग अलग विषयों  पर तीन फोटो भेजना है।जल ही जीवन है, मेरी रांची, संघर्ष ही जीवन है और आजादी। फोटो का साइज 12 /15 का होगा, प्रेस क्लब और सिटीजन फाउंडेशन का जो लिंक  दिया जाएगा उसी लिंक में आपको 29 जुलाई 2022 से भेजना शुरू कर दें जो 7 अगस्त तक अंतिम होगा। दो वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट श्री कुलदीप सिंह दीपक,एस एम समीम को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।कार्यकारिणी सदस्य परवेज कुरैशी ने बताया कि फोटोजर्नलिस्ट को लेकर अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफी दिवस   रांची जिला में भव्य पैमाने पर पहली बार होने जा रहा है । रांची जिला के सभी फोटोजर्नलिस्ट इसमें जरूर  हिस्सा ले। जो विषय है उसी विषय पर आप फोटो भेजने का कृपा करेंगे। इसके लिए मास कॉम के छात्रों को भी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। और 1990 से पहले का फोटो ओल्ड फोटो ब्लेक एंड वाइट जो जमा करेंगे उनका भी फोटो प्रदर्शनी लगेगी, सम्मानित किया जायेगा।इस मौके पर सिटीजन फाउंडेशन मानव संसाधन विभाग निदेशक अमित श्रीवास्तव, सोजोल चक्रवती, प्रिया बारला द रांची प्रेस क्लब के सचिवों जावेद अख्तर, कोषाध्यक्ष सुशील सिंह मंटू, उपाध्यक्ष पिंटू दुबे , वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट सह  कार्यकारिणी सदस्य मानिक बोस,  कार्यकारिणी सदस्य परवेज कुरैशी,  सहित कई पत्रकारगण  मौके पर उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026

    कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप

    March 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    • पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू
    • रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट
    • कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप
    • बंधु तिर्की समेत 7 आरोपी बरी: जानलेवा हमला केस में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला
    • रांची में बिजली महंगी: JBVNL टैरिफ में 6.12% बढ़ोतरी, जानिए नई दरें
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.