Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JSSC CGL पेपर लीक: CID ने छात्र नेता कुणाल सिंह को भेजा समन, गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई

    March 11, 2026

    झारखंड-पश्चिम बंगाल में रेलवे का नया अध्याय: 2 चौथी लाइन परियोजनाओं को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

    March 11, 2026

    दुबई एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, भारतीय नागरिक घायल, खाड़ी देशों में बढ़ा खतरा

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रांची में आरपीएफ की टीम ने रेलवे टिकटों की कालाबाजारी करने वाला व्यक्ति को दबोचा
    झारखण्ड

    रांची में आरपीएफ की टीम ने रेलवे टिकटों की कालाबाजारी करने वाला व्यक्ति को दबोचा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 20, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: रांची में एक बार रेल टिकट की कालाबाजारी का धंधा चल रहा है। इसका खुलासा रांची स्टेशन के निकट एक प्रतिष्ठान से एक आरोपी की गिरफ्तारी से हुआ है। रांची रेल मंडल के रांची पोस्ट की आरपीएफ टीम और सीआईबी की टीम ने संयुक्त रूप से गुरुद्वारा कॉम्प्लेक्स, स्टेशन रोड स्थित सुकुमार टूर एंड ट्रैवल नामक दुकान पर छापेमारी की। रेलवे टिकट की कालाबाजारी करने पर दुकान के संचालक सुकुमार डांग को गिरफ्तार किया गया। सर्वप्रथम टीम ने सुकुमार डांग के स्वामित्व वाली दुकान में छापेमारी कर तलाशी ली।

    जहां दुकान के पीसी को खंगाला गया और 3738 रुपये मूल्य के 3 लाइव रेलवे आरक्षण टिकट और 18874 रुपये मूल्य के 18 पुराने टिकट बरामद किए गए। जब इस संबंध में पूछताछ की गई तो दुकान का मालिक रेलवे टिकटों के अवैध कारोबार के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस दौरान टिकटों के साथ 01 पीसी, 01 सीपीयू, 01 प्रिंटर और 01 मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है। रेलवे अधिनियम के तहत सुकुमार डांग के खिलाफ आरपीएफ पोस्ट ,रांची में मामला दर्ज किया गया है।

    नाबालिगों को किया गया रेस्क्यू

    अलग-अलग मामलों में रांची रेलवे स्टेशन से कुछ नाबालिगों को रेस्क्यू किया गया । मेरी सहेली और नन्हे फरिश्ते की टीम ने इन नाबालिगों को स्टेशन पर राउंड के दौरान घूमते पाया। एक मामले में “मेरी सहेली” ने रांची रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 3 पर एक नाबालिग लड़के को अकेला बैठा देखा। पूछने पर पता चला कि वह भागलपुर से भटक गया था और पटना (बिहार) का रहने वाला है। रेस्क्यू किए गए नाबालिग लड़के को चाइल्डलाइन रांची को सौंप दिया गया। आरपीएफ रेस्क्यू टीम में एसआई अनीता गोदारा,एलसी सुदीप्त परुई और एलसी पूनम वर्मा शामिल है।

    दूसरे मामले में मेरी सहेली और नन्हे फरिश्ते दस्ते ने संयुक्त रूप से चेकिंग के दौरान रांची रेलवे स्टेशन पर पीएफ नंबर तीन पर एक नाबालिग लड़की को अकेले देखा गया, पूछने पर पता चला कि लातेहार (झारखंड) की रहने वाली है। उसने बताया कि वह अपने माता-पिता को बताए बिना चेन्नई के लिए उक्त ट्रेन का लाभ उठाने आई थी।

    छुड़ाई गई नाबालिग बच्ची को उनकी ओर से कानूनी कार्रवाई के लिए चाइल्डलाइन रांची को सौंप दिया गया है। आरपीएफ रेस्क्यू टीम में एसआई सुनीता तिर्की, एसआई/अनीता गोदारा, एलसी शोभा दास, एलसी कुसुम कुमारी सहित

    CRIME JHARKHAND NEWS RANCHI NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    JSSC CGL पेपर लीक: CID ने छात्र नेता कुणाल सिंह को भेजा समन, गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई

    March 11, 2026

    झारखंड-पश्चिम बंगाल में रेलवे का नया अध्याय: 2 चौथी लाइन परियोजनाओं को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

    March 11, 2026

    रांची-खूंटी रोड पर दर्दनाक हादसा: धान लदे ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JSSC CGL पेपर लीक: CID ने छात्र नेता कुणाल सिंह को भेजा समन, गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई
    • झारखंड-पश्चिम बंगाल में रेलवे का नया अध्याय: 2 चौथी लाइन परियोजनाओं को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी
    • दुबई एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, भारतीय नागरिक घायल, खाड़ी देशों में बढ़ा खतरा
    • रांची-खूंटी रोड पर दर्दनाक हादसा: धान लदे ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
    • झारखंड के 9 नगर निकायों में डिप्टी मेयर की रेस शुरू, जानिए कौन से आगे
    • झारखंड में गैस संकट की आहट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर अस्थायी रोक, अब 25 दिन बाद ही मिलेगी दूसरी बुकिंग
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.