रांची जिले के सुखदेव नगर थाना जिले में अपराधियों ने सिर पर रॉड मारकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान चंदन साहू के रूप में की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का शव शनिवार की सुबह मधुकम के खजुरिया मैदान से बरामद हुआ।
मृतक मधुकम इलाके के साईं विहार कॉलोनी का निवासी था और वहां उसकी सीमेंट की दुकान थी। हत्या के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। सुखदेव नगर थाना की टीम मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है।
