Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक अचेतावस्था में बरामद किया है. युवक का नाम धर्मनाथ शाहदेव है और वह जगरनाथपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. युवक के शरीर चाकू के जख्म के निशान हैं. सिर पर भी पत्थर से कूचने का जख्म है. माना जा रहा है कि युवक को पत्थर के कूचकर मारने की कोशिश की गई है.
स्थानीय लोगों ने अचेतावस्था में युवक को देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने इलाज के लिये युवक को रिम्स भेज दिया है. बताया जा रहा है कि फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. मामले की जांच के लिये पुलिस टीम गठित कर दी है. पुलिस युवक के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है.

