Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त

    March 19, 2026

    Assam Election 2026: CM हिमंत बिस्वा सरमा फिर लड़ेंगे चुनाव! BJP की पहली लिस्ट में बड़े नाम शामिल

    March 19, 2026

    त्योहारों से पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन! ईद, सरहुल-रामनवमी पर सख्त निर्देश

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रांची में लापता युवक का मिला अधाजला शव
    झारखण्ड

    रांची में लापता युवक का मिला अधाजला शव

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 20, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से बीते चार दिनों से गायब युवक का हवाई नगर से अधाजला शव बरामद किया गया है। लटमा और हवाई अड्डा के बीच शव मिला है। युवक की पहचान अर्जुन लिंडा के रूप में की गई है। 15 अगस्त की रात से वह लापता था। स्वजनों ने पुलिस को उसकी सूचना दी। बार-बार गुहार लगाते रहे कि अर्जुन की खोज करें, लेकिन पुलिस टालती रही। स्वजनों का आरोप है कि पुलिस ने कहा कि कुओं में जाकर देखो, झग्गर डालो। लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। अंत में अर्जुन का शव मिला है। घटनास्थल रांची-खूंटी रोड से एक किमी अंदर एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास है।

    घटना को लेकर स्वजनों के साथ-साथ ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने सक्रियता नहीं दिखाई। स्वजनों ने 16 अगस्त को ही आवेदन दिया था कि अर्जुन लिंडा लापता है। उसे लटमा का रहनेवाला विकास तिर्की अपने साथ ले गया था। आशंका है कि कहीं उसकी हत्या तो नहीं कर दी गई। एफआइआर कराने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। एफआइआर में विकास तिर्की, रंजीत टोप्पो का नाम दिया गया था। शुक्रवार को शव मिलने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ा गया।

    ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी कीमत पर बॉडी उठने नहीं देंगे। सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल के पास जमा हैं। लोग पुलिस के खिलाफ नारे लगा रहे हैं। मौके पर स्थानीय वार्ड पार्षद सविता लिंडा और पार्षद पुष्पा तिर्की भी पहुंचीं हैं। मां मंजू लिंडा ने कहा कि बेटे की हत्या की गई है। अपराधियों ने जानबूझकर चेहरा जला दिया है ताकि उसकी पहचान न हो सके। मां की बस यही गुहार है कि उसे इंसाफ चाहिए।

    छोटा बेटा है अर्जुन

    अर्जुन घर में छोटा था। उससे बड़ा भाई करण लिंडा है। मां मंजू लिंडा नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। अर्जुन पढ़ाई कर रहा था। साथ ही पार्ट टाइम जॉब के रूप में हवाई नगर में टीवीएस शोरूम में काम भी कर रहा था।

    विकास तिर्की जबरन घर से ले गया था अर्जुन को

    भाई करण लिंडा का कहना है कि 15 अगस्त की रात को गांव के ही कुछ लड़के शराब पी रहे थे। तभी विकास पहुंचा। कहा कि खैनी है। इस पर अर्जुन ने कहा कि हां है। उसने खैनी दी। तब विकास अर्जुन को जबरन ले जाने लगा। दूसरे दोस्तों को लगा कि मजाक-मजाक में वो लोग ये कहीं गए होंगे। बाद में वो नहीं लौटे। जब विकास से पूछा गया तो उसने बताया कि वह तो कुछ समय के बाद लौट आया था, उसे नहीं पता कि अर्जुन का क्या हुआ। चार दिन के बाद अर्जुन का शव मिला। करण लिंडा का कहना है कि विकास तिर्की ने भाई की हत्या की है। दूसरे लोग भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

    एफएसएल की टीम पहुंची

    घटनास्थल पर एफएसएल की टीम पहुंच गई है। घटनास्थल से सैंपल जमा किया जा रहा है। पूरा चेहरा जला दिया गया है। चेहरा काला पड़ गया है। टीम का कहना है कि ऐसा लगता है कि दो-तीन पहले इसकी हत्या की गई है।

    क्या कहते हैं थानेदार

    जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह का कहना है कि वो घटना के बारे में कुछ नहीं कह सकते। इस पर जो वरीय अधिकारी हैं वहीं कहेंगे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त

    March 19, 2026

    त्योहारों से पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन! ईद, सरहुल-रामनवमी पर सख्त निर्देश

    March 19, 2026

    रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त
    • Assam Election 2026: CM हिमंत बिस्वा सरमा फिर लड़ेंगे चुनाव! BJP की पहली लिस्ट में बड़े नाम शामिल
    • त्योहारों से पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन! ईद, सरहुल-रामनवमी पर सख्त निर्देश
    • रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी
    • बड़ा फैसला! रांची के सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी बनेंगे Tobacco Free, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
    • झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.