Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची-खूंटी रोड पर दर्दनाक हादसा: धान लदे ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

    March 11, 2026

    झारखंड के 9 नगर निकायों में डिप्टी मेयर की रेस शुरू, जानिए कौन से आगे

    March 11, 2026

    झारखंड में गैस संकट की आहट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर अस्थायी रोक, अब 25 दिन बाद ही मिलेगी दूसरी बुकिंग

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»बिहार»रांची में लालू यादव पर नहीं दर्ज होगा केस, थाना प्रभारी ने कहा-एक ही मामले दो FIR दर्ज नहीं होंगी
    बिहार

    रांची में लालू यादव पर नहीं दर्ज होगा केस, थाना प्रभारी ने कहा-एक ही मामले दो FIR दर्ज नहीं होंगी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 10, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची के रिम्स निदेशक बंगले से बिहार के विधायक को फोन करने के मामले में लालू यादव पर रांची के थाने में केस दर्ज नहीं होगा। बरियातू थाना प्रभारी सपन महथा ने बताया कि विधायक को फोन करने के मामले में पटना में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। अगर कोई सनहा दर्ज कराता है तो थाने की यह जिम्मेवारी है वह सनहा स्वीकार करे। लालू यादव चारा घोटाला में सजायाफ्ता हैं, फिलहाल रिम्स में उनका इलाज चल रहा है।

    सबूत के तौर पर ऑडियो रिकॉर्डिंग पेश किया था
    28 नवंबर को बीजेपी के नेता अनुरंजन अशोक ने बरियातू थाने में शिकायत की थी। इसके सबतू के रूप में उन्होंने थाने में लालू प्रसाद यादव की ऑडियो वाली रिकॉर्डिंग भी एक पेन ड्राइव में साक्ष्य के तौर पर दियाथा। इस रिकॉर्डिंग में लालू यादव बिहार के एक विधायक को स्पीकर के चुनाव में भाग नहीं लेने को कह रहे थे । साथ ही उन्हें मंत्री बनाने की बात कह रहे थे।

    विधि सम्मत कार्रवाई का दिया था आश्वासन
    मामला रांची के बरियातू इलाके से जुड़े होने के कारण इस मामले में भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता की ओर से थाने में लिखित शिकायत देकर राजद सुप्रीमो पर FIR दर्ज करने की मांग की गई थी। शिकायत पत्र स्वीकार करने के दौरान थाना प्रभारी की ओर से भरोसा दिलाया गया था कि वह इस मामले में उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर विधि सम्मत कार्रवाई करेंगे।यह भी कहा गया था कि इस बात की विवेचना की जाएगी कि इस मामले में किसी तीसरे पक्ष की ओर से एफआईआर दर्ज कराई जा सकती हैं या नहीं।

    यह भी कहा गया था कि शिकायत पत्र के साथ दिए गए ऑडियो के सत्यता की जांच की जाएगी। ऑडियो की प्रमाणिकता की रिपोर्ट आए बगैर ही शिकायत मिलने के 13 दिनों बाद आखिरकार बरियातू पुलिस ने इस मामले में एफ आई आर दर्ज करने से इनकार कर दिया है।

    क्या कहा थाना प्रभारी ने
    पीड़ित पार्टी का रांची से कोई संबंध ही नहीं है। समाचार पत्र के माध्यम से जानकारी मिली है कि उन्होंने पटना में केस दर्ज करा दिया है। र इस मामले की जांच रांची में जरूर होगी और पुलिस इसमें जुटी हुई है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दो दशक के बाद बिहार की सत्ता का खेल बदल गया: बीजेपी ढूंढ रही नीतीश कुमार का सियासी उत्तराधिकारी

    March 6, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा, अमित शाह और चिराग पासवान ने दी शुभकामनाएं – बिहार की राजनीति में नई हलचल

    March 5, 2026

    लो-प्रोफाइल लाइफ से सियासत तक? निशांत कुमार की एंट्री से बिहार की राजनीति में हलचल

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची-खूंटी रोड पर दर्दनाक हादसा: धान लदे ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
    • झारखंड के 9 नगर निकायों में डिप्टी मेयर की रेस शुरू, जानिए कौन से आगे
    • झारखंड में गैस संकट की आहट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर अस्थायी रोक, अब 25 दिन बाद ही मिलेगी दूसरी बुकिंग
    • Koylanchal Samvad e-paper | 11 March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 11 March | Ranchi
    • क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.