Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026

    पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू

    March 25, 2026

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रांची लोक सभा क्षेत्र में ट्रेन ठहराव व नई ट्रेनों को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले सांसद संजय सेठ
    झारखण्ड

    रांची लोक सभा क्षेत्र में ट्रेन ठहराव व नई ट्रेनों को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले सांसद संजय सेठ

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 20, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने आज दिल्ली में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव  से  मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रांची  से चलने वाले विभिन्न ट्रेनों के विस्तारीकरण करने की मांग रखी। सांसद सेठ ने  ट्रेन संख्या 12825/ 12826 झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (जो आनंद विहार तक जाती है) उसे जयपुर तक चलाने का आग्रह किया।

    उन्होंने रेल मंत्री को बताया कि झारखंड से लखनऊ जाने के लिए अभी कोई ट्रेन रांची से नहीं है। वही लखनऊ अब व्यापारिक दृष्टिकोण से एक प्रमुख केंद्र बन गया है। कोरोना शुरु होने के पूर्व वाराणसी ट्रेन का परिचालन रांची से होता था परंतु अभी किसी कारणवश  इसका परिचालन बंद कर दिया गया है। व्यापारिक एवं धार्मिक दृष्टिकोण से 18611/18612 रांची वाराणसी महुआडीह  एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित करते हुए (लोहरदगा टोरी लाइन) से करते हुए सप्ताह में 2 दिन इसका विस्तार लखनऊ तक किया जाए। इससे लोहरदगा टोरी नई लाइन का उपयोग भी होगा साथ ही लोहरदगा, गुमला, जिले के साथ-साथ डाल्टनगंज, गढ़वा, टोरी के हजारों यात्रियों को इसकी सुविधा प्राप्त होगी।

    रांची से विंध्याचल दर्शन करने के लिए काफी संख्या में भक्त रांची से विंध्याचल जाते हैं। यात्री के सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 18632/18632 रांची चोपन एक्सप्रेस का विस्तार चोपन के बाद भाया सोनभद्र, चुनार, मिर्जापुर, विंध्याचल, होकर प्रयागराज तक किया जाए। अभी यह ट्रेन सप्ताह में 3 दिन चलती है। कम से कम 3 दिन रांची  से प्रयागराज तक यात्रियों को ट्रेन की सुविधा मिल पाएगी। गोरखपुर जाने के लिए रांची से मात्र एक ट्रेन है ट्रेन संख्या 15027  मौर्य एक्सप्रेस, जो सप्ताह में प्रतिदिन चलती है। इसके लंबे रूट  होने के कारण यात्रियों को 23/ 24 घंटे का सफर तय करना पड़ता है। ट्रेन संख्या 18611/18612 रांची  वाराणसी महुआडीह एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन करते हुए लोहरदगा टोरी लाइन से सप्ताह में 2 दिन गोरखपुर तक चलाया जाए जिसे ग्रामीण क्षेत्र लोहरदगा, गुमला ,सहित आसपास के ग्रामीणों को भी इसका लाभ प्राप्त हो सकेगा। सांसद सेठ ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना उत्तराखंड में ऋषिकेश कर्णप्रयाग 327 किलोमीटर की लंबी महात्वाकांक्षी रेल लाइन परियोजना का निर्माण कार्य की शुरुआत बहुत ही सुखद है। इस  के निर्माण से करोड़ों तीर्थयात्री आसानी से उत्तराखंड की पवित्र गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, और केदारनाथ, की यात्रा कर सकेंगे झारखंड भी हिल स्टेशन के साथ-साथ धार्मिक स्थल होने के कारण झारखंड सहित देश विदेश से पर्यटक यहां आते हैं। उत्तराखंड एक एडवेंचर स्पोर्ट्स का केंद्र भी रहा है, जिसके कारण यहां के युवा की पहली पसंद है। साथ ही यहां के बहुत सारे लोग उत्तराखंड में काम करने जाते हैं खासकर तीर्थ यात्रियों को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार ,ऋषिकेश, केदारनाथ ,के दर्शन हेतु जनता के सुविधा को ध्यान में रखते हुए रांची से योग नगरी ऋषिकेश के लिए सप्ताह में एक दिन नई ट्रेन चलाने की दिशा में पहल करें।

    इलाज हेतु रांची से वेल्लोर सीएमसी  जाने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है, इसलिए हटिया से बिल्लूपुरम ट्रेन को सप्ताह में 7 दिन चलाने की मांग भी सांसद ने रेल मंत्री से किया रेल मंत्री ने गंभीरता पूर्वक इनकी बातों को सुना और उन्होंने आश्वस्त किया कि इन सभी विषयों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर उचित कार्रवाई की जाएगी

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026

    कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप

    March 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    • पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू
    • रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट
    • कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप
    • बंधु तिर्की समेत 7 आरोपी बरी: जानलेवा हमला केस में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला
    • रांची में बिजली महंगी: JBVNL टैरिफ में 6.12% बढ़ोतरी, जानिए नई दरें
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.