रांची से खुलने वाली आधा दर्जन स्पेशल ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। रेलवे ने इस संबंध में सूची जारी कर दी है। यह बदलाव 30 दिसंबर के लिए है। रांची रेल मंडल के CPRO नीरज कुमार ने बताया कि भीड़ को देखते हुए टाइमिंग में आंशिक बदलाव किया गया है। बुधवार से सभी ट्रेनें नई समय सारिणी के मुताबिक ही चलेंगी। इनमें बिहार, बंगाल और यशवंतपुर की ओर जाने वाली सभी ट्रेन शामिल हैं।
दोपहर 2:25 बजे खुलेगी रांची पटना स्पेशल ट्रेन
रांची पटना स्पेशल ट्रेन हर दिन रांची स्टेशन से खुलेगी। ट्रेन दोपहर 2:25 बजे रांची स्टेशन से खुलेगी और बोकारो, गया होते हुए रात 10:19 बजे पटना पहुंचेगी। इसी तरह रांची से पटना आने वाली यही ट्रेन सुबह 6 बजे पटना से खुलेगी और दोपहर 1:55 बजे रांची पहुंचेगी। हटिया पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन रोजाना हटिया स्टेशन से सुबह 5:55 बजे खुलेगी। मुरी, बोकारो गया होते हुए ये रात 11:55 बजे पूर्णिया कोर्ट स्टेशन पहुंचेगी। पूर्णिया कोर्ट से ये ट्रेन रात 2:05 बजे खुलेगी और रात 9 बजे हटिया स्टेशन पहुंचेगी। हटिया इस्लामपुर ट्रेन हर रोज हटिया स्टेशन से शाम 7:25 बजे खुलेगी और सुबह 9:15 बजे इस्लामपुर स्टेशन पहुंचेगी। यही ट्रेन शाम 6:45 बजे इस्लामपुर स्टेशन से चलेगी और सुबह 8 बजे हटिया स्टेशन पहुंचेगी।
बंगाल जाने वाली ट्रेन
रांची-हावड़ा शताब्दी स्पेशल ट्रेन रविवार छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह ट्रेन रांची से दोपहर 1:45 बजे खुलेगी और रात 9.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। हावड़ा से ये ट्रेन सुबह 6:05 खुलेगी और दोपहर 1:15 बजे रांची पहुंचेगी। रांची-हावड़ा स्पेशल ट्रेन रोज शाम 9:30 बजे रांची से खुलेगी और सुबह 5:10 बजे हावड़ा पहुंचेगी। जबकि यही ट्रेन रोज हावड़ा से 22:10 बजे खुलेगी और सुबह 5:50 बजे रांची आएगी।
साप्ताहिक ट्रेन
हटिया यशवंतपुर प्रत्येक मंगलवार को हटिया से शाम 6:25 बजे चलेगी और एक दिन बाद सुबह 3:45 बजे बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। यही ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को यशवंतपुर से सुबह 8:30 बजे खुलेगी और एक दिन बाद शाम 5:40 बजे हटिया पहुंचेगी। हटिया लोकमान्य तिलक साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार सुबह 9:40 बजे हटिया से खुलेगी और एक दिन बाद दोपहर 1 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। यही ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनल से प्रत्येक रविवार को रात 12:15 बजे खुलेगी और एक दिन बाद सुबह 3:50 बजे हटिया स्टेशन पहुंचेगी।

