संवाददाता
रांची: विगत 2 वर्षों से युवा सदन संस्था के द्वारा झारखंड युवा सदस्य असेंबली का आयोजन झारखंड के रांची में किया जा रहा है जहां झारखंड के कोने कोने से युवाओं को चुनकर एक मंच पर लाया जाता है और उन्हें लोकतंत्र तथा देश राज्य के राजनीति के बारे में बहुत ही बारीकी से बताया जाता है युवा सदन एक सामाजिक संस्था है जिसका उद्देश्य लोगों को राजनीति के बारे में प्रेरित करना और झारखंड के लोगों के अंदर के नेतृत्व क्षमता को परखना और निकालना है इसके अध्यक्ष आकाश पांडे बताते हैं कि झारखंड युवा सदन एक ऐसा मंच है जहां झारखंड के प्रत्येक विधानसभा में एक युवा को बहुत ही बारीकी के साथ चयन कर उन्हें झारखंड युवा सदन में आमंत्रित करते हैं जहां उन्हें लोकतंत्र तथा देश की राजनीति क्रियाकलापों को बताया जाता है साथ ही साथ विधायिका से जुड़े गुण समझाएं और सिखाए जाते हैं वही युवा अपने गांव शहरों की समस्याओं को युवा सदन के मंच पर रखते हैं और समाधान निकालने का प्रयास करते हैं इसके लिए उन्होंने चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन के ऊपर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रमुख रूप से सिर्फ कारी के संस्थापक इंजीनियर अतुल सॉरी युवा संसद के फाइनेंस टीम के मुखिया रोहित कुकरेजा युवा सदन के साउथ छोटानागपुर कोऑर्डिनेटर इंद्रजीत सिंह दानिश और युवा सदन संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे

