राज्यपाल रमेश बैस ने आज झारखण्ड विधान सभा द्वारा पारित पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय विधेयक, 2022 पर अपनी स्वीकृति प्रदान की।
पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय का मुख्यालय जमशेदपुर होगा और क्षेत्राधिकार सम्पूर्ण झारखण्ड में रहेगा। जनजातीय विवि सभी वर्गों, जातियों और पंथों के लिए खुला रहेगा। जरूरत के हिसाब से किसी भी जिले में रीजनल सेंटर खोला जा सकेगा। विश्वविद्यालय में 10 संकाय में छात्र शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय के निर्माण का उद्देश्य जनजातीय भाषा और आदिवासी समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को सहेजने, उन पर शोध करने तथा आदिवासी समाज के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है। इस विश्वविद्यालय के खुलने से झारखंड के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और ओडिशा के छात्रों को भी लाभ मिलेगा.इस विश्वविद्यालय का निर्माण जमशेदपुर के गालूडीह और घाटशिला के बीच करने की योजना है। इसके लिए आरंभिक तौर पर 20 एकड़ जमीन भी चिन्हित की जा चुकी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
राज्यपाल ने पं. रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विवि विधेयक को दी मंजूरी
Related Posts
Add A Comment

