सरायकेला: काशी साहू कॉलेज मोड़ के पास पुलिस ने आज सुबह एक शव बरामद किया है। जिसकी पहचान खरसावां के बड़ाबम्बो निवासी शंकर बोदरा (30 वर्ष) के रूप में हुई है। आज सुबह स्थानीय लोगों ने देखा कि खेत में एक शव पड़ा हुआ है। कुछ ही दूर पर उसकी बाइक (जेएएच05डीए6827) भी पड़ी है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने सरायकेला थाना की पुलिस को दी। शव मिलने की सूचना पर सरायकेला पुलिस पहुंच कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात शंकर एक साथी के साथ ड्यूटी के लिए गम्हरिया के लिए निकला था। लेकिन फिर उसकी हत्या कैसे हो गई यह समझ में नहीं आ रहा है। थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। देखने में प्रतीत होता है कि कुछ लोगों से मारपीट हुई होगी। शायद इसी दौरान शंकर बोदरा की मौत हो गई। क्योकि लूटपाट के नीयत से शंकर पर हमला करते तो अपराधी उसकी बाइक भी साथ ले जाते। बरहाल पुलिस उस दोस्त के बारे में पता लगा रही है जिसके साथ शंकर कल रात को ड्यूटी के लिए निकाला था।

