भुरकुंडा:रामगढ़ के भुरकुंडा में जमीन फट गयी, जिससे जमीन का का बड़ा हिस्सा धंस गया है, ये घटना सीसीएल बरकासयाल क्षेत्र में घटी. जिससे आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गयी. हालांकि इस घटना में किसी के जानमाल के हानि की सूचना नहीं मिली है. लेकिन लोगों के अंदर डर जरूर बैठ गया है.
जानकारी के अनुसार बरकासयाल के नकारी कॉलोनी में बंद खदान का कुछ हिस्सा तेज आवाज के साथ धंस गया. जिससे आस पास के घरों में दरारें पड़ गयी. डर का आलम ये है कि लोग घरों से अपने सामान को दूसरी जगह ले जानें को विवश हैं. लोगों का इसका घटना के बाद कहना है कि जिला प्रशासन को इस दिशा में आवश्यक कदम उठाना चाहिए. नहीं तो दोबारा कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.
सीसीएल अधिकारियों ने लिया जायजा
हालांकि घटना के बाद सीसीएल के अधिकारियों ने उक्त जगह का जायजा लिया फिर घटनास्थल के आस पास के इलाके में खतरा लिखवाकर पूरे क्षेत्र को असुरक्षित घोषित कर दिया है. साथ ही साथ वहां पर रहे रहे लोगों को उस जगह को खाली करने का निर्देश भी दिया है.
राजस्थान के बीकानेर में भी घटी थी ऐसी ही घटना
बता दें कि आज से दो साल पहले इस तरह की घटना राजस्थान के बीकानेर में भी घटी थी. जिसके बाद घटनास्थल के 50 फीट की दूरी तक जमीन में दरारें पड़ीं हुई थी. गड्ढे में जमीन का एक बड़ा हिस्सा धंसा हुआ था.

