रांची में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन को लेकर तैयारी की जा रही है. इसे लेकर रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त छवि रंजन ने बैठक की. वर्चुअल बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ, एईआरओ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. इस दौरान डीसी ने कोरोना को देखते हुए ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजन कराने का निर्देश दिया.
रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से होगा. उन्होंने सभी विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में कोविड-19 से संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुसार इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित थीम Making Elections Inclusive, Accessible and Participative के अनुरूप वाद-विवाद, परिचर्चा, विभिन्न तरह की प्रतियोगिता जैसे पेंटिंग, गान, चित्रांकन, निबंध आदि का आयोजन कराने का निर्देश दिया.

