Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी

    March 26, 2026

    धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन

    March 26, 2026

    मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रिटायर सेल कर्मी का नहीं हुआ भुगतान, बेमियादी धरना जारी
    झारखण्ड

    रिटायर सेल कर्मी का नहीं हुआ भुगतान, बेमियादी धरना जारी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 11, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद। सेल(CCSO) से सेवानिवृत्त हो चुके वरीय निरीक्षक सुरजकान्त मिश्रा 17 अक्टूबर से धनबाद के सरायढेला महाप्रबंधक बेमियादी धरना पर बैठे हैं।कार्य के दौरान ही उन्हें ही मेडिकल बिल और टीए बिल( मूवमेंट भत्ता) भुगतान कर देने का आश्वासन सेल प्रबंधन ने दिया था।लेकिन प्रबंधन सेवानिवृत्त होने के बाद भी इन दोनों बिल्स का भुगतान प्रबंधन ने नही क़िया।सेल प्रबंधन के अड़ियल रवैये से परेशान होकर सेवानिवृत्त सुरजकान्त मिश्रा सरायढेला स्थित सेल (CCSO) महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष 17 अक्टूबर से बेमियादी धरना पर बैठे हैं।सूरजकांत मिश्रा ने सेल प्रबंधन के ऊपर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

    सेवानिवृत्त सुरजकान्त मिश्रा में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अपने दांत में दिक्कत आने पर जून 2022 में कंपनी के अस्पताल में जांच कराई थी।कंपनी के अस्पताल में दांत का इलाज संभव नही होने की बात कहकर डॉक्टर के द्वारा बाहर से प्राइवेट से स्तर पर इलाज करने की सलाह दी गई।डॉक्टर की सलाह पर प्रबंधन को मामले की जानकारी दी। प्रबंधन के द्वारा भी कहा गया कि बाहर से निजी खर्च अपना दांत का इलाज करवा लें।प्रबंधन द्वारा आश्वासन दिया गया कि जो खर्च आएगा उसका राशि का भुगतान प्रबंधन के द्वारा करा दिया जाएगा।दांत के इलाज में कुल 97 हजार 5 सौ रुपए खर्च हुए।इस मेडिकल बिल के भुगतान के लिए प्रबंधन को आवेदन दिया गया।प्रबंधन द्वारा आश्वासन दिया गया कि राशि का भुगतान जल्द कर दिया जाएगा।सिर्फ आश्वासन पर जुलाई और अगस्त महीना बीत गया।31अगस्त को सुरजकान्त मिश्रा सेवानिवृत्त हो गए।सेवानिवृत्त होने के बाद भी भुगतान के लिए कार्यालय का चक्कर लगाते रहे।कई बार भुगतान के लिए प्रबंधन को आवेदन दिया गया।लेकिन नही प्रबंधन ने एक ना सुनी।इस दौरान महाप्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन वाईके पासवान से भी मुलाकात की।उन्होंने कंपनी के डॉक्टर से मिलने की बात कही।सितंबर महीने में कंपनी के डॉक्टर राकेश कुमार से मिले।डॉक्टर राकेश ने भुगतान के दस हजार रुपए की मांग की।डॉक्टर राकेश के द्वारा कहा गया कि राकेश पासवान और वह खुद इस पैसे से पार्टी करेंगे।
    कार्य के दौरान कंपनी के द्वारा टीए बिल (मूवमेंट भत्ता) का भुगतान किया जाता है।साल 2021 दिसंबर माह और साल 2022 जनवरी माह का टीए बिल का भुगतान भी कंपनी के द्वारा नही किया गया है।दो महीने का कुल टीए बिल 65 सौ रुपए का भुगतान कंपनी नही कर रही है।टीए बिल कोलियरी निरीक्षण के लिए कंपनी से दी जाती है।इन दो महीनों में मेरी पूरी हाजरी है।बावजूद इसके टीए बिल का भुगतान नही की जा रही है।मेरे काम कंपनी के लिए कोलियरी का निरीक्षण करना है।दो महीने हाजरी भी बनी है।मैंने अपना कार्य भी किया।यदि मैंने कार्य नही किया तो उस वक्त हम पर कोई कार्रवाई आखिर क्यों नही गईं।जबकि हमे दो महीने का वेतन भी दिया गया।फ़िर आखिर टीए बिल का भुगतान कंपनी क्यों नही कर रही है।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी

    March 26, 2026

    धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन

    March 26, 2026

    झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी

    March 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी
    • धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन
    • मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार
    • झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी
    • रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.