लातेहार : लातेहार जिले में दो दिनों से मूसलाधार बारिश होने से सदर थाना क्षेत्र के कुलगड़ा गांव में मिट्टी का घर गिरने से रामसहाय उरांव के दो पुत्र की मौत मलबे में दबकर हो गई। जबकि पति, पत्नी, बेटा व बेटी घायल हैं। मृतक के बच्चों की पहचान शंकर उरांव उम्र 10 वर्ष व मुनवा उरांव उम्र 6 वर्ष के रूप में हुई है। जिसमें गंभीर घायल दो पति -पत्नी रामसहाय उरांव उम्र 41 वर्ष व चिंता देवी का उपचार सदर अस्पताल लातेहार में चल रहा है। जबकि हल्की चोट आने पर सोनू उरांव उम्र 6 वर्ष , पूर्णिमा कुमारी उम्र 8 वर्ष को इलाज को लेकर अस्पताल नहीं लाया गया।
जानकारी के अनुसार रामसहाय उरांव अपने परिवार के साथ रात में अपने घर में खाना पीना खाकर सौ रहा था। अचानक बारिश में ही घर गिर जाने पर दबकर दो बच्चा की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। पास में सास सोई हुई थी। घर गिरने की आवाज सुनकर पास के गांव वालों को हल्ला कर बुलाया गया। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से घायलों बाहर निकाला गया। ग्रामीणों इसकी सूचना मुखिया को दी गई। मुखिया ने इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधक को दी गई। अस्पताल प्रबंधक ने एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक डॉ.सालखु चंद्र हांसदा ने चेकअप कर दो बच्चा को मृत घोषित कर दिया।
इसकी सूचना मोंगर पंचायत समिति सदस्य पिंटू रजक को मिलते ही घायलों को उपचार कराने में मदद की गई।वही इसकी जानकारी पूर्व विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार को मिलते ही अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से जानकारी लेकर परिजनों को ढांढस दी। अस्पताल प्रबंधक की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने दल- बल के साथ अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिवार वालों से कलमबद्ध ब्यान दर्ज कराया है।
