Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    March 18, 2026

    चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त

    March 18, 2026

    रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»लेबर कोड व कृषि कानून के खिलाफ मासस ने मनाया विरोध दिवस
    झारखण्ड

    लेबर कोड व कृषि कानून के खिलाफ मासस ने मनाया विरोध दिवस

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 26, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद: राज्यव्यापी विरोध दिवस के मौके पर मार्क्सवादी समन्वय समिति व बिहार कोलियरी कामगार यूनियन ने रणधीर वर्मा चौक पर केन्द्र सरकार के मजदूर एवं किसान विरोधी नीति के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मासस जिला अध्यक्ष हरि प्रसाद पप्पू ने कहा कि आज केन्द्र की मोदी सरकार मजदूर, किसान एवं सामाजिक कार्यकर्ताओ पर लगातार हमला कर रही है। जिसका उदहारण फादर स्टेन स्वामी की हिरासत में मौत होना, मजदूरों का 44 श्रम कानून को समाप्त कर 4 लेबर कोड में परिवर्तन करना तथा दिल्ली में कृषि कानून के खिलाफ किसानों के आंदोलन को नजर अंदाज करना और देश की 52 प्रतिशत से ज्यादा की आबादी के ओबीसी समाज को जीवन के हर क्षेत्र में हाशिए पर धकेलना है। मोदी सरकार ने पिछले 4 साल में 11 हजार से अधिक ओबीसी वर्ग के बच्चों को डॉक्टर बनने से वंचित कर दिया। यह केन्द्र सरकार की तानाशाही नीति का परिचायक है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की सरकार तमाम सार्वजनिक उद्योग कॉरपोरेट घरानों के हाथों में देने की नीति पर चल रही है। यह सरकार कॉरपोरेट घरानों की सरकार है जो मजदूर, किसान तथा आम लोगो की चिंता जैसे महंगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार को समाप्त करने के बजाय मजदूर किसानों तथा आम जनता को तबाह करने में लगी है। अपने आप को विश्वगुरु कहने वाली भाजपा आज जनता के कठघरे में खुद खड़ी है हमारी मांग है कि-

    1. तीनो कृषि कानून को समाप्त कर किसानों का कर्ज माफ कर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को क़ानूनी रूप दिया जाये।

    2. स्टेन स्वामी के मौत की न्यायिक जांच किया जाये।

    3. आंदोलनकारी किसान, सामाजिक कार्यकर्ताओ पर से झुठा मुक़दमा वापस लिया जाये।

    4. महंगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार पर रोक लगाकर आम जनता के दमन को बन्द किया जाये।

    5. आरक्षण के प्रावधानों का उल्लंघन करना बंद करे। इन तमाम मांगों पर सरकार अगर ध्यान नहीं देगी तो मासस आंदोलन की ओर अग्रसर होगी।

    धरना प्रदर्शन में भूषण महतो, विवेक कुमार, राणा चटराज, रवि शंकर सिंह, नन्दलाल महतो, अखिलेश महतो, कुलवंत सिंह बिनोद कुमार, रविन्द्र सिंह, सुभाष मुर्मू, राम प्रसाद बेलदार, दिलीप महतो, रतन घोष, सत्यविजय प्रसाद , भीखन बैठा, बसंत तुरी, गोपी महतो, रोहित महतो, धरम बाउरी, राम प्रसाद बेलदार, तुनु गुप्ता, एके राय आदि थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    March 18, 2026

    चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त

    March 18, 2026

    रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता
    • चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त
    • रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात
    • ड्यूटी के दौरान ट्रेन मैनेजर की मौत! देवेंद्र शर्मा को हार्ट अटैक, रेलवे सिस्टम पर उठे सवाल
    • धनबाद नगर निगम में नई सरकार! मेयर संजीव सिंह की एंट्री, पानी संकट पर पहला फोकस
    • धनबाद में 80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.