Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Assam Election 2026: CM हिमंत बिस्वा सरमा फिर लड़ेंगे चुनाव! BJP की पहली लिस्ट में बड़े नाम शामिल

    March 19, 2026

    त्योहारों से पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन! ईद, सरहुल-रामनवमी पर सख्त निर्देश

    March 19, 2026

    रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»लोहरदगा में एक युवक की गला रेतकर हत्या
    झारखण्ड

    लोहरदगा में एक युवक की गला रेतकर हत्या

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 18, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा जिले के बगडू थाना क्षेत्र के बेटहट गिरजा टोली गांव में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद बगडू थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही स्थानीय पुलिस युवक की हत्या के सभी बिंदुओं पर अनुसंधान करते हुए सुराग जुटाने में लग गई है। बताया जा रहा है कि लोहरदगा जिले के बगडू थाना क्षेत्र के बेटहट गिरजा टोली गांव निवासी स्वर्गीय सोमरा उरांव के पुत्र राजेश उरांव (35 वर्ष) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। इस घटना को राजेश के घर में ही अंजाम दिया गया है। घटना के समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था। कहा जा रहा है कि राजेश की पत्नी की उसके साथ किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। जिसके बाद मंगलवार की रात राजेश की पत्नी घर छोड़कर कहीं चली गई थी। बुधवार सुबह जब वह घर लौटी तो राजेश को घर के जमीन पर मृत अवस्था में पाया। हत्या की इस घटना से गांव व इलाके में सनसनी फैल गई है। खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले राजेश की हत्या से गांव के लोग हैरान व परेशान हैं। हत्या की इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें भी हो रही है। पुलिस हत्या के कारणों की पड़ताल में जुटी है।

    परिवार के लोगों से होगी पूछताछ

    पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। इसके तहत सबसे पहले परिवार के लोगों से पूछताछ की जाएगी। पति व पत्नी के बीच विवाद की वजह से पुलिस अपनी जांच शुरू कर रही है। इसमें परिवार के दूसरे लोगों का बयान दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा आसपास के कुछ लोगों से भी पुलिस की टीम पूछताछ करेगी। मामले की जांच के लिए फारेंसिक टीम को बुलाया गया है। हत्‍या घर के अंदर हुई है। लिहाजा घटना के बारे में जांच की दिशा घर से ही तय होगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    त्योहारों से पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन! ईद, सरहुल-रामनवमी पर सख्त निर्देश

    March 19, 2026

    रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी

    March 19, 2026

    बड़ा फैसला! रांची के सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी बनेंगे Tobacco Free, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • Assam Election 2026: CM हिमंत बिस्वा सरमा फिर लड़ेंगे चुनाव! BJP की पहली लिस्ट में बड़े नाम शामिल
    • त्योहारों से पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन! ईद, सरहुल-रामनवमी पर सख्त निर्देश
    • रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी
    • बड़ा फैसला! रांची के सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी बनेंगे Tobacco Free, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
    • झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या
    • झारखंड टेंडर घोटाला: ईडी ने 14 नए इंजीनियरों को बनाया आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.