झारखण्ड राज्य के रक्तवीर नाम से प्रसिद्ध डॉ चंद्रभूषण को आज रक्तदान के क्षेत्र मे अपनी योगदान के कारण पूरा राज्य जानता है. झारखंड गौरव से सम्मानित डॉ ने अबतक अनगिनत कैम्प आयोजित कर ये खिताब हासिल किया है.
डॉ चंद्रभूषण ने राज्य के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज रिम्स में अबतक दर्जनों रक्तदान शिविर लगवाया है साथ ही निरंतर अपने जूनियर बैच के छात्रों को रक्तदान से जोड़ते आए हैं.
आपको बता दे कि रक्तवीर नाम से प्रसिद्ध डॉ चंद्रभूषण ने अब तक 30 बार रक्तदान कर चुके है और हर तीन महीने पर नियमित रक्तदान करना अपना लक्ष्य बना चुके है.
इनकी संस्था टीम प्रन्यास ने अबतक सैकड़ों रक्तदान शिविर आयोजित किया है और इनकी सार्थक पहल के लिए इन्हें कई बार किया गया है सम्मानित. इन्होंने फूलों झानो मेडिकल कॉलेज दुमका में भी भव्य रक्तदान शिविर आयोजित किया जिसमें रिकॉर्ड 75 लोगों ने रक्तदान किया और जिले मे अबतक के सबसे बड़े कैम्प का सफल आयोजन हेतु दुमका के जिला दंडाधिकारी ने भी इनकी प्रशंसा की.
नियमित रक्तदान करना और कराना ही प्रयास है डॉ चंद्रभूषण का ताकि झारखंड जैसे राज्य मे लोग जागरूक होकर नियमित रक्तदान करे.

