Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ऑपरेशन सिंदूर: झारखंड का स्वास्थ्य विभाग वॉर मोड में है- मंत्री Irfan Ansari

    May 9, 2025

    भारत पाकिस्तान युद्ध के बीच 400 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल, कई एयरपोर्ट बंद

    May 9, 2025

    बदला डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि का नाम, अब वीर बुधु भगत विश्वविद्यालय

    May 9, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»शराब के नशे में पति हमेशा करता था झगड़ा, पत्नी ने की हत्या
    झारखण्ड

    शराब के नशे में पति हमेशा करता था झगड़ा, पत्नी ने की हत्या

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 20, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    लोहरदगा. जिले के बगडू थाना क्षेत्र में एक महिला ने रोज के झगड़े से परेशान होकर अपने शराबी पति की हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात करीब नौ बजे की है। घटना की सूचना के बाद शनिवार को बगडू गांव पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया और आरोपी महिला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

    पत्नी से करता था मारपीट

    मृतक की पहचान बगडू गांव निवासी 56 वर्षीय बधनु उरांव के रूप में जबकि आरोपी महिला की पहचान मृतक की पत्नी 50 वर्षीय सुखमनी उरांव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बधनु उरांव अक्सर शराब के नशे में सुखमनी उरांव के साथ मारपीट करता था। शुक्रवार रात घर लौटे बंधन उरांव ने शराब पीकर पत्नी सुखमनी उरांव के साथ मारपीट की। इसके बाद सुखमनी उरांव ने घर के अंदर रखे लकड़ी से बंधन उरांव के सिर पर वार कर दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

    बहु ने घटना की जानकारी मुखिया को दी

    मृतक की बहू सोनम ने बताया कि बाजार से लौटने के बाद उसके ससुर उसकी सास के साथ मारपीट कर रहे थे। शोर सुनकर वो बीच-बचाव करने पहुंची लेकिन उसके ससुर ने वहां से उसे भगा दिया। फिर वो बाहर आई। थोड़ी देर बाद अंदर जाकर देखा तो उसके ससुर जमीन पर गिरे हुए थे और सिर से खून निकल रहा था। फिर मृतक की बहु ने इसकी जानकारी गांव के मुखिया को दी फिर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि मृतक के तीन बेटे हैं लेकिन घटना के वक्त वे घर पर मौजूद नहीं थे।

    हत्या में प्रयुक्त लकड़ी घटनास्थल से बरामद

    उधर, घटना की सूचना के बाद शनिवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे बगडू थाना प्रभारी सुखराम उरांव ने मृतक की बहु के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त लकड़ी को भी घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है। पुलिस इस संबंध में जांच पड़ताल कर रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर: झारखंड का स्वास्थ्य विभाग वॉर मोड में है- मंत्री Irfan Ansari

    May 9, 2025

    बदला डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि का नाम, अब वीर बुधु भगत विश्वविद्यालय

    May 9, 2025

    झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में कुल 34 प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानिए पूरी अपडेट

    May 8, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • ऑपरेशन सिंदूर: झारखंड का स्वास्थ्य विभाग वॉर मोड में है- मंत्री Irfan Ansari
    • भारत पाकिस्तान युद्ध के बीच 400 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल, कई एयरपोर्ट बंद
    • बदला डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि का नाम, अब वीर बुधु भगत विश्वविद्यालय
    • IND-PAK तनाव के बीच IPL स्थगित, वापस भेजे जाएंगे विदेशी खिलाड़ी, BCCI ने लिया फैसला
    • पाकिस्तान पर फिर अटैक: 7 आतंकी BSF ने किए ढेर, भारत में घुसपैठ की कोशिश नाकाम
    • जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.