झारखंड के पलामू में शिव मंदिर में पूजा करने के दौरान महिला की जलने से मौत हो गयी है। महिला मंदिर के अंदर सफाई कर रही थी, तभी उसकी साड़ी दीये से छू गई और आग पकड़ ली। वह भाग कर बाहर आई, लेकिन तेज हवा की वजह से आग फैल गई। वह भाग कर अंदर गई। आसपास के लोगों ने पानी डालकर बुझाया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाएगा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित शिव मंदिर की है। हादसा सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। जिले के कुंड मुहल्ला निवासी रामनारायण प्रसाद की पत्नी मीना देवी (60) अपने घर के पास ही स्थित शिव मंदिर में सुबह करीब साढ़े 11 बजे पूजा करने गई थी। वह मंदिर में साफ सफाई कर रही थी।
इसी दौरान महिला की साड़ी मंदिर में जल रहे दीपक के संपर्क में आ गई। देखते ही देखते आग महिला के पूरे शरीर में फैल गई। जान बचाने के लिए महिला भागते हुए मंदिर से बाहर निकली। बाहर आने पर हवा तेज होने के कारण आग और तेज हो गई। इसके बाद महिला दोबारा मंदिर में प्रवेश कर गई।
लोगों ने आग बुझा दी, इलाज के दौरान दम तोड़ा
महिला को जलते हुए आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई। लोगों ने आनन-फानन में अपने-अपने तरीके से महिला को बचाने का प्रयास किया। कुछ लोग बाल्टी में पानी लेकर आग बुझाने दौड़े। जब तक आग बुझाई गई, तब तक महिला बुरी तरह जल गई थी।

