Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड बजट 2026-27: एक लाख 61 हजार करोड़ का अनुमान, सरकार क्या लेकर आएगी?

    February 23, 2026

    रांची में सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना संग डाला वोट, लोकतंत्र मजबूत करने की अपील

    February 23, 2026

    बुढ़मू में हृदयविदारक हादसा: दातुन तोड़ने पेड़ पर चढ़ा युवक 11 हजार वोल्ट करंट से झुलसा, मौके पर मौत

    February 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»अंतरराष्ट्रीय»श्रीलंका में गृह युद्ध का खतरा, 12 से ज्यादा मंत्रियों के घर फूंके, अब तक 8 की मौत
    अंतरराष्ट्रीय

    श्रीलंका में गृह युद्ध का खतरा, 12 से ज्यादा मंत्रियों के घर फूंके, अब तक 8 की मौत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 10, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    श्रीलंका में गंभीर आर्थिक संकट से उपजा गुस्सा अब उफान पर है और यह कभी भी गृह युद्ध में तब्दील हो सकता है. सोमवार को प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे विपक्ष के दबाव में इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे से नाखुश समर्थकों ने राजधानी कोलंबो में हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया. इसके बाद उनके विरोधी भी उग्र हो गए. जब राजपक्षे के समर्थकों ने कोलंबो छोड़कर जाने की कोशिशें कीं. उनकी गाड़ियों को जगह-जगह निशाना बनाया गया.

    लिकॉप्टर के जरिए बेस तक ले जाया गया

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व PM महिंदा राजपक्षे और उनके परिवार ने पूर्वी श्रीलंका के त्रिनकोमाली नेवल बेस में शरण ली है. उन्हें एक हेलिकॉप्टर के जरिए बेस तक ले जाया गया. वहीं, इस बात की जानकारी मिलने पर बेस के बाहर प्रदर्शनकारियों की भीड़ जमा हो गई है. इस हिंसा में अब तक 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हैं.

    श्रीलंका में जारी संकट के बीच भारत ने मंगलवार को मदद करने की बात कही है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा- श्रीलंका में स्थिरता और आर्थिक सुधार के लिए भारत पूरी मदद करेगा. बता दें कि श्रीलंका के लिए भारत इस साल 3.5 बिलियन डॉलर (करीब 27 हजार करोड़ रुपए) की मदद भेज चुका है.
    श्रीलंका में फंसे भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर +94-773727832 और ईमेल ID cons.colombo@mea.gov.in जारी किया गया है.

    महिंदा को गिरफ्तार करने की मांग

    विपक्षी नेताओं ने मंगलवार को महिंदा को गिरफ्तार करने की मांग की है. इनका कहना है कि महिंदा ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों को उकसाया और हिंसा भड़काई. प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को हंबनटोटा में महिंदा राजपक्षे के पुश्तैनी घर को आग के हवाले कर दिया. वहीं, राजधानी कोलंबो में पूर्व मंत्री जॉनसन फर्नांडो को कार सहित झील में फेंक दिया गया. अब तक 12 से ज्यादा मंत्रियों के घर जलाए जा चुके हैं.

    श्रीलंकाई सांसद अमरकीर्ति अथुकोरला की मौत

    बीते दिन श्रीलंकाई सांसद अमरकीर्ति अथुकोरला की मौत की खबर भी सामने आई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमरकीर्ति ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग कर दी थी और बाद में भीड़ से बचने के लिए बिल्डिंग में छिप गए. यहीं से उनका शव बरामद हुआ है. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि उनकी मौत किस वजह से हुई है.

    एक महीने में 2 बार लगा आपातकाल

    खराब आर्थिक हालात के मद्देनजर आम लोगों ने शुक्रवार को नेशनल असेंबली में हिंसक प्रदर्शन किए थे. इसके बाद राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने फिर से इमरजेंसी लगाने की घोषणा की थी. श्रीलंका में एक महीने बाद दोबारा आपातकाल लगाया गया है. इसके पहले 1 अप्रैल को भी इमरजेंसी लगाई गई थी, जिसे 6 अप्रैल को हटा दिया गया था.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान सुसाइड ब्लास्ट, इमामबाड़े में मचा कोहराम

    February 6, 2026

    27 जनवरी को ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’! भारत-EU FTA से बदलेगा खेल, अमेरिका को लगेगा बड़ा झटका

    January 23, 2026

    नेपाल में टल गया बड़ा हादसा, रनवे पर फिसला विमान; बच गई 55 यात्रियों की जान

    January 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड बजट 2026-27: एक लाख 61 हजार करोड़ का अनुमान, सरकार क्या लेकर आएगी?
    • रांची में सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना संग डाला वोट, लोकतंत्र मजबूत करने की अपील
    • बुढ़मू में हृदयविदारक हादसा: दातुन तोड़ने पेड़ पर चढ़ा युवक 11 हजार वोल्ट करंट से झुलसा, मौके पर मौत
    • 98 साल की उम्र में मतदान: रांची की बुधनी देवी ने दिखाई लोकतंत्र के प्रति जुनून
    • राँची में मतदान जारी! शहर में कम, बुंडू और ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह
    • झरिया में चुनाव के दिन बवाल! बच्चे की मौत के बाद सड़क जाम, मतदान प्रभावित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.