हजारीबाग: चौपारण में सड़क दुर्घटना में विधायक दिनेश मरांडी की बहन और बहनोई घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक बहनोई डा चंदन सरकार अपनी पत्नी और डेढ़ वर्ष के बच्चे के साथ लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान चौपारण घाटी में कार अनियंत्रित हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आनन-फानन में वहां मौजूद लोगों ने तीनों को बाहर निकाला। आपदा मित्र के एंबुलेंस से चौपारण अस्पताल लाया गया। दुर्घटना में सभी सुरक्षित हैं। चिकित्सकों ने बताया कि किन्हीं को गंभीर चोट नहीं लगी है।

