Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026

    Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»सदर अस्पताल की सफाईकर्मी मरियम गुड़िया को लगा झारखंड का पहला टीका, मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री रहे मौजूद
    झारखण्ड

    सदर अस्पताल की सफाईकर्मी मरियम गुड़िया को लगा झारखंड का पहला टीका, मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री रहे मौजूद

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 16, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची सदर अस्पताल की सफाईकर्मी मरियम गुड़िया को झारखंड का पहला टीका लगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के यहां पहुंचने के बाद 11 बजकर 22 मिनट पर मरियम गुड़िया को टीका लगाया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टीका लगने वाले वालंटियर्स से बातचीत भी की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और रांची के सिविल सर्जन भी मौजूद रहे।

    टीकाकरण के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हमने एक दौर वो भी देखा है जब हमें कोविड के जांच के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता था। आज हम कोरोना से निपटने में देश के अग्रणी राज्यों में हैं। सीएम ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि आज इस वैश्विक महामारी में यह टीका देश के लिए एक वरदान साबित हो। राज्य के 48 केंद्रों से यह टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हो रहा है। हेमंत सोरेन ने टीका लेने वालों को लाभुक कहने पर कहा कि टीका कोई खाने की चीज नहीं है। वो लाभुक नहीं सभी फ्रंटलाइन वॉरियर हैं।

    संख्या नहीं इसका सुचारू संचालन जरूरी
    टीकाकरण सेंटर की संख्या पर सीएम ने कहा कि संख्या अधिक बढ़ देना कोई उपलब्धि नहीं है। उपलब्धि है सेंटर सुचारु रुप से संचालित करना। उन्होंने कहा कि पहले अगर फ्रंटलाइन वॉरियर सुरक्षित हो जाएंगे तब हम सब सुरिक्षत हो जाएंगे।

    शनिवार से कोरोना के टीकाकरण की शुरुआत हो गई। सदर अस्पताल में मरियम के अलावा अन्य वालंटियर्स को टीका लगाया जा रहा है। झारखंड के 48 केंद्रों पर कोरोना के खिलाफ खुशियों का टीका लगाया जा रहा है। राज्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर अजीत कुमार प्रसाद ने बताया कि रांची में सदर अस्पताल के अलावा नामकुम CHC में भी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। राज्य के हर जिलों में दो सेंटर बनाए गए हैं। पहले दिन पूरे राज्य में 4800 वॉलंटियर्स को टीका देने का लक्ष्य रखा गया है।

    रांची में पहले दिन 200 लोगों को टीका देने का लक्ष्य
    रांची में पहले दिन सदर अस्पताल और नामकुम CHC में टीका लगाया जा रहा है। सिविल सर्जन विजय बिहारी प्रसाद ने बताया कि पहले दिन 200 हेल्थ वर्कर्स को टीका देने का लक्ष्य रखा गया है। तकनीकी खामी होने पर ही संख्या कम हो सकती है। सभी लाभार्थियों को मैसेज के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि पहले टीके के साथ ही दूसरे टीके भी जानकारी दी जाएगी।

    1.40 लाख हेल्थवर्कर्स का हुआ है रजिस्ट्रेशन
    झारखंड में पहले चरण में टीकाकरण के लिए निजी व सरकारी क्षेत्र के 1,40,000 स्वास्थ्य कर्मियों का पंजीकरण को-विन पोर्टल पर किया जा चुका है। जिसके लिए 1.62 लाख डोज टीका राज्य को प्राप्त हो चुका है। को-विन पोर्टल पर रजिस्टर्ड स्वास्थ्य कर्मियों को ही शनिवार से टीका दिया जाएगा। पहला डोज के 28 दिन बाद दूसरा डोज दिया जाएगा।

    टीका लेने के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल अनिवार्य

    टीकाकरण के बाद भी लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मास्क लगाना जरूरी होगा। साथ ही कोविड के अन्य प्रोटोकॉल का भी पालन करना जरूरी होगा। डॉ अजीत कुमार प्रसाद ने बताया कि वैक्सीन आते जाएगा और अभियान जारी रहेगा। टीकाकरण अभी शुरुआती चरण में होगा। हमारे सामने जनसंख्या और अन्य चुनौतियां हैं, जिसके चलते सभी को वैक्सीन लगने में समय लगेगा। इसके बाद ही वायरस से सुरक्षित हो पाएंगे । यह पता लगाना सभी के लिए बहुत मुश्किल है कि किस व्यक्ति को वैक्सीन लगी है और किसे नहीं? इसलिए वैक्सीन के बाद भी सभी का मास्क पहनना, हाथ धोना व शारीरिक दूरी का पालन करना बेहद जरूरी है। इसलिए दो गज दूरी व मास्क पहनने की आदत को जीवनशैली का हिस्सा बनाए रखें।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026

    LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
    • झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !
    • Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने
    • LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा
    • गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 16th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.