सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में आशियाना रेड चिली के पीछे हुई गैंगवार की घटना में शामिल एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपराधी की पहचान पिना गोप के रूप में की गई है। जांच में अपराधी के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया अपराधी वर्ष 2016 में हुए हत्याकांड के मामले में जेल जा चुका है।
जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि गत 6 जनवरी को रेड चिली के पास दो गुटों के बीच टकराव हुआ था। इसमें सुजय नंदी हत्याकांड में जेल जा चुका आरोपी आशीष दीप गंभीर रूप से घायल हो गया था। हमलावर आशीष को माझी टोला के समीप चांदनी चौक पर फेंक कर चल गए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पेट्रोलिंग की टीम ने आशीष को सड़क अस्पताल पहुंचा। इस मामले में पुलिस कुल 5 अपराधियों की तलाश कर रही थी।
सोमवार की रात पुलिस की टीम ट्रेड सेंटर के पास पहुंची। पुलिस को देखकर पिना भागने लगा। पुलिस के जवानों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने आशीष के साथ मारपीट में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

