साहिबगंज जिले में बुधवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें ऑटो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकी 12 यात्री घायल हो गए हैं। रांगा थाना क्षेत्र के बरहरवा-बरहेट मुख्य मार्ग पर तलबड़िया के समीप एक हाईवा ने ऑटो को टक्कर मार दी। घटना के बाद हाईवा चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद सभी घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाया गया।
हादसे में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मारे गया व्यक्ति ऑटो का चालक बताया जा रहा है जो घटियारी इलाके का रहने वाला है।

