रांची: 11वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2021के लिए झाखंड पुरुष हॉकी टीम के गठन की प्रक्रिया शुरू हो रही है.हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह के मुताबिक ओपन ट्रायल के जरिये टीम तय होगी. खिलाड़ियों का ओपेन चयन ट्रायल 12 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से एस्ट्रोट्रफ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में होगा. इस खुली चयन प्रतियोगिता में झारखंड के वैसे कोई भी पुरुष हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिनकी जन्म तिथि 01 जनवरी 2002 के बाद हुई हो.
साथ ही जो इस वर्ष हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित किसी भी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग नहीं लिए हों. ओपन चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी को अपने साथ आधार कार्ड, पंचायत या नगर निगम द्वारा जारी किया हुआ जन्म प्रमाण पत्र लाना अति आवश्यक है. सभी को मास्क लगाना भी अनिवार्य है. अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी के मोबाइल नम्बर 9973839163 से संपर्क किया जा सकता है.

