Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन

    March 26, 2026

    मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार

    March 26, 2026

    झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»सीएम हेमंत सोरेन ने शक्ति परीक्षण के माध्यम से यूपीए की एकजुटता का दिया संदेश , कहा-आंदोलनकारी का पुत्र हूं, बीजेपी के अहंकार व घमंड से डरने वाले नहीं
    झारखण्ड

    सीएम हेमंत सोरेन ने शक्ति परीक्षण के माध्यम से यूपीए की एकजुटता का दिया संदेश , कहा-आंदोलनकारी का पुत्र हूं, बीजेपी के अहंकार व घमंड से डरने वाले नहीं

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 5, 2022No Comments8 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की सरकार ने शक्ति परीक्षण के माध्यम से अपनी सरकार के स्पष्ट बहुमत रहने और यूपीए में एकजुटता का संदेश देने में सफलता हासिल की। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अब उन्होंने कपड़ा, सब्जी और राशन खरीदने की बात सुनी थी, लेकिन बीजेपी द्वारा विधायकों को खरीदने का काम किया जा रहा है। व्यापारियों के जामात ने पूरे देश को अस्त-व्यस्त कर दिया है।

    यूपीए हर परिस्थिति में मुंहतोड़ और कानूनी जवाब देने के लिए तैयार

    सीएम हेमंत सोरेन ने विश्वास मत प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राज्यपाल से मामले का पटाक्षेप करने का आग्रह करते हुए कहा कि यूपीए गठबंधन हर परिस्थिति में मुंहतोड़ और कानूनी जवाब देने के लिए तैयार है। हेमंत सोरेन ने कहा है कि वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में यूपीए को स्पष्ट बहुमत मिला है, लेकिन इसके बावजूद अभी विश्वास मत प्रस्ताव हासिल करने की आवश्यकता इसलिए पड़ी, ताकि देश और पूरे राज्य की जनता को सारी बातों की जानकारी दी जा सके। उन्हांेने कहा कि जिस तरह से कोरोना वैश्विक महामारी में भी सरकार ने मुंहतोड़ जवाब दिया और झारखंड जैसे पिछड़े राज्यों को संभालने का काम किया, उस परिस्थिति में यदि विपक्षी दलों की सरकार होती, तो गरीब और आदिवासियों एवं मजदूरों का क्या होगा, यह कहना मुश्किल हो जाता है।उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता आज जरूर कहते है कि हवाई चप्पल पहनने वाले लोग हवाई जहाज पर चलेंगे, लेकिन सच्चाई यह है कि इन गरीबों को सड़कों पर चलने लायक नहीं छोड़ा गया है। देश आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, लेकिन बीजेपी वालों ने झंडा बेचने का काम किया। देश के लोकतंत्र को बेचने का प्रयायस किया गया। ये सिर्फ व्यापारियों की मदद रहे हैं, अपने करीबी चंद व्यापारियों की मदद की जा रही है, देश को गिरवी रखने का काम किया जा रहा है, उनके पास अपने कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए पैसा नहीं है। लेकिन व्यापारियों का कर्ज माफ करने के लिए उनके पास पैसा है।

    मनुवादी सोच को बढ़ावा मिला, देश को बांटने की कोशिश
    हेमंत सोरेन ने कहा कि वे बीजेपी नेताओं को करारा जवाब देने के लिए तैयार है। देश के विभिन्न राज्यों में लोकप्रिय सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। मीडिया के माध्यम से इन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। केंद्र की इस सरकार ने आजादी के पहले की मनुवादी सोच को बढ़ावा देने का काम किया है। ये धर्म के नाम पर देश के भाग-भाग में बांटने का प्रयास कर रहे है।

    जेट विमान से आकर पैसा बांटने वाले बताएं कितने मरीजों को एयरलिफ्ट किया
    दुमका की पीड़िता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे हवाई जहाज और जेट विमान से पैसा बांटने पहुंच जाते है और सरकार से पूछते है कि गंभीर हालत के बावजूद राज्य सरकार की ओर से पीड़िता को क्यों नहीं रेस्क्यू किया गया, लेकिन उनके पास इतना पैसा है, तो यह बताना चाहिए कि उन्होंने अब तक कितने मरीजों को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से लिफ्ट करने का काम किया है। जबकि राज्य सरकार आम नागरिक हो या मुजरिम सबकी जान बचाने की कोशिश में जुटी है। चतरा की एक एसिड पीड़िता को एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया, गंभीर रूप से घायल एक युवक को भी दिल्ली भेजा गया, यहां तक कि बीजेपी के एक गंभीर विधायक को भी राज्य सरकार ने बेहतर इलाज के लिए बाहर भेजने का काम किया।

    आतंरिक सर्वे मंे सुफड़ा साफ होने के आकलन से बौखलाहट

    सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि बीजेपी की ओर से एक आतंरिक सर्वे करा लिया गया है, जिसमें उन्हें पता चल गया है कि वर्ष 2024 में इनका सुफड़ा साफ हो जाएगा, इसलिए अब वे खरीद-फरोख्त में जुट गये है। झारखंड के विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश हुई, उसमें असम के मुख्यमंत्री का नाम सामने आया, लेकिन पश्चिम बंगाल की पुलिस जब जांच के लिए दिल्ली और असम गयी, तो उनकी ओर से जांच में कोई सहयोग नहीं किया गया। यहां तक पूर्वाेत्तर में दो राज्यों की पुलिस आपस में भीड़ गयी, आज पूरे देश में गृहयुद्ध की स्थिति पैदा कर चुनाव जीतने की कोशिश की जा रही है। लेकिन यूपीए के रहते उनका मंसूबा सफल नहीं होगा।

    विधायकों को डराने-धमकाने व खरीद-फरोख्त की कोशिश
    मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 25 अगस्त को ही अपना मंतव्य सौंपा जा चुका हैं, लेकिन इस राज्य में चुनाव आयोग और राज्यपाल द्वारा इस तरह की पस्थितियां पैदा कर दी गयी है। चुनाव आयोग कहता है कि राज्यपाल को मंतव्य भेज दिया गया है, राज्यपाल चुनाव बैठ जाते है । जब यूपीए शिष्टमंडल मुलाकात करते है, तो राज्यपाल कहते है कि विचार कर रहे है, इसके बाद वे पिछले दरवाजे से राजभवन से निकल कर दिल्ली में जाकर बैठ आते है। अब विधायकों को डराने-धमकाने और खरीद-फरोख्त की कोशिश की जा रही है। यही कारण है कि विश्वास मत प्रस्ताव लाना पड़ा। आज सरकारी कर्मचारियों, सहायक पुलिस कर्मियों, पारा कर्मियों, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका और पारा कर्मियों के चेहरे पर मुस्कान है।

    आंदोलनकारी का पुत्र हूं, बीजेपी के अहंकार व घमंड से डरने वाले नहीं

    हेमंत सोरेन ने कहा कि वे आंदोलनकारी शिबू सोरेन के पुत्र है, ऐसे प्रयास से डरने वाले या घबराने वाले नहीं है।  आज बीजेपी के नेता केंद्र सरकार के अहंकार और घमंड में चूर है, वे सोच रहे है कि जो चाहेंगे कर लेंगे, लेकिन वे ऐसा नहीं देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी विधायक समरी लाल दूसरे राज्य से फर्जी जाति प्रमाण पत्र लाकर विधायक बन जाते है, लेकिन उनकी सदस्यता के मसले पर कोई फैसला नहीं लिया जा रहा है।

    बाबूलाल गिरगिट से भी तेजी से रंग बदलते है
    बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी पर कटाक्ष करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव के बाद वेे खुद कहते थे कि बीजेपी ने उनके विधायकों को खरीद लिया है, लेकिन अब जिस तरह से गिरगिट से भी तेजी से बाबूलाल ने रंग बदलने का काम किया है, ऐसे चरित्र वाले नेताओं के कारण ही आदिवासियों और मूलवासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। वे दोनों हाथ में लड्डु रखना चाहते है। उन्हें यह बताना चाहिए कि 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति क्यों नहीं बनी, सीएनटी-एसपीटी एक्ट का उल्लंखन क्यों हुआ, ओबीसी आरक्षण किसके कार्यकाल में घटाया गया है।

    विपक्ष में कई नौटंकीबाज,भयावह, डरावना और क्रूर चेहरा पहचानना कठिन

    सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि विपक्ष में नौटंकीबाज के कई चेहरे है। इनकी पहचान मुश्किल है। इन्हें शाखाओं में ट्रेनिंग दी जाती है। इनमें से 2-3 विधायकों पर पूर्व में बिकाऊ होने का भी आरोप लग चुका है।  इनका चेहरा भयावह, डरावना और क्रूर है, इन्हें पहचाना मुश्किल है, लेकिन अगले चुनाव में इनकी जमानत भी बच जाती है, तो बड़ी बात होगी। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव के पहले लोकसभा चुनाव में ही इन्हें जवाब मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि वे अपने काम और उपलब्धियों के आधार पर बीजेपी को कुचलने का काम करेंगे।

    1932 के खतियान पर जल्द आगे बढ़ेंगे, सुखाड़ से निपटेंगे
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति तैयार करने के लिए बहुत जल्दी आगे बढ़ने जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को सुखाड़ की भी चिंता है, कई जिलों में अल्पवृष्टि के कारण स्थिति अच्छी नहीं है, समीक्षा के बाद इन क्षत्रों के लिए बेहतर योजना बनायी जाएगी।

    अदाणी पोर्ट से 90 प्रतिशत ड्रग्स तस्करी
    हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के आधे राज्यों से लड़ रहे है,ऐसे मंे देश का विकास कैसे होगा, यह समझा जा सकता है। आज अदाणी के पोर्ट से 90 प्रतिशत ड्रग्स की तस्करी हो रही है, लेकिन क्या कार्रवाई हो रही है। यह सभी देख रहे है।

    48-0 से विश्वास मत हासिल किया
    इससे पहले सदन में विश्वासमत प्रस्ताव पेश किया। विश्वास मत के पक्ष में 48 वोट पड़े जबकि संपूर्ण विपक्ष ने मतदान का बहिष्कार किया और विपक्ष में शून्य वोट रहा। 82 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में कैश कांड में गिरफ्तार कांग्रेस के तीन विधायक इरफान अंसारी नमन विक्सल कों गाड़ी और राजेश कच्छप  विधानसभा नहीं पहुंचे। जबकि भाजपा के 26 आजसू पार्टी के दो ,और दो निर्दलीय विधायकों ने वोटिंग का बहिष्कार किया। विश्वास मत के पक्ष में झारखंड मुक्ति मोर्चा के 30 में से 29 विधायक मतदान किया जबकि जेएमएम के रविंद्र नाथ महतो स्पीकर है ,इस कारण उन्होंने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।इसके अलावा  कांग्रेस के 18 में से 15 ,राजद के एक ,भाकपा माले के एक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के एक और एक मनोनीत विधायक ने मतदान किया। इस तरह से विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 48 और विरोध में शून्य मत पड़े। सभी विपक्षी सदस्यों ने मतदान का बहिष्कार किया वोटिंग होने के पहले ही सदन से बाहर चले गए।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन

    March 26, 2026

    झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी

    March 26, 2026

    रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

    March 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन
    • मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार
    • झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी
    • रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    • पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.