Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JPSC 2023: झारखंड में डिप्टी कलेक्टर्स को जिला प्रशिक्षण की पोस्टिंग, बाहर के राज्यों के अधिकारी भी शामिल

    March 27, 2026

    तेल पर बड़ी राहत या राहत का भ्रम? सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल!

    March 27, 2026

    रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»सीजीपीसी प्रधान पर महिला ने लगाया बलात्कार और अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप, मामला दर्ज
    झारखण्ड

    सीजीपीसी प्रधान पर महिला ने लगाया बलात्कार और अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप, मामला दर्ज

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 5, 2022No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमशेदपुर: कदमा थाना अंतर्गत उलियान की रहने वाली एक महिला ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान गुरमुख सिंह मुखे पर लाइसेंसी हथियार का भय दिखाकर बलात्कार करने के साथ-साथ अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप लगाते हुए थाने में शनिवार एक मामला दर्ज कराया है। वहीं मामले की जानकारी पाकर दर्जनों की संख्या में सिख समुदाय से जुड़े हुए लोग भी महिला के समर्थन में कदमा थाने पर पहुंचकर थाना प्रभारी अशोक कुमार राम से मामले में उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया। जबकि मामले में पीड़ित महिला ने बताया कि उनके पति 4 माह पूर्व उन्हें और दो बेटों को छोड़कर काम करने के लिए विदेश चले गए। जिसके बाद वह किराए के मकान में किसी तरह छोटा मोटा काम कर बच्चों के साथ अपना जीवन गुजार रही थी। साथ ही सामाजिक तौर पर उन्होंने पति के साथ समझौते करने का प्रयास किया। मगर दोनों के बीच समझौता नहीं हुआ। इसी दौरान 3 माह पहले वह न्याय की आस लेकर साकची स्थित सीजीपीसी के कार्यालय पहुंची।

    जहां उनकी मुलाकात प्रधान गुरमुख सिंह मुखे से हुई। उनसे मिलकर महिला ने अपनी समस्याएं बताई। उन्होंने कहा कि पति के चले जाने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है। साथ ही उन्होंने गुरमुख सिंह मुखे से मामले में समाधान कराने का आग्रह भी किया। उनकी सारी बातें सुनने के बाद मुखे ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि वे जमशेदपुर शहर से लेकर पंजाब तक उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे। ताकि उनकी समस्या का समाधान हो सके।

    उनकी बातों को सुनकर पीड़ित महिला काफी प्रभावित हुई। जबकि मुलाकात के डेढ़ माह बाद मुखे ने महिला को फोन कर समस्या का समाधान करने की बात कहकर उनका पता पूछा। वहीं मुखे ने कहा कि इसी संबंध में उनसे बैठकर बात भी करनी है। जिसके बाद मुखे शाम को महिला के घर पहुंचे। घर पहुंचने पर महिला ने उन्हें अपना शुभचिंतक समझ इज्जत देकर बैठने के लिए कहा। थोड़ी देर तक उन्होंने महिला से उनकी समस्या के बारे में बातचीत की। मगर एकाएक उन्होंने महिला से गलत बात कही। मुखे ने कहा कि अभी तुम घर में अकेली हो और कोई मर्द भी नहीं है। समस्या के समाधान के लिए तुम्हें मेरी भी कुछ सेवा करनी पड़ेगी। मुखे की मंशा को ना समझ कर महिला ने कहा कि वह उनकी क्या सेवा कर सकती है। जिसपर मुखे ने कहा कि उन्हें उसके साथ यौन संबंध बनाकर खुश करना होगा।

    एक प्रधान के मुंह से यह बातें सुनकर महिला आश्चर्यचकित रह गई। जिसके बाद महिला ने कहा कि प्रधान जी यह आप क्या कह रहे हैं। मैंने आपको समाज का प्रधान समझकर अपने दुख दर्द का समाधान करने के लिए कहा था और आप मुझे गंदा करने का विचार रखते हैं। यह सुनते ही मुखे गुस्से में आकर उसे अपशब्द कहने लगा। उसने कहा कि उसके साथ शहर की कई महिलाएं संबंध बनाने के लिए तैयार रहती है और तुम्हारी इतनी औकात कि तुम मुझे संबंध बनाने से मना कर रही हो। शहर में मेरा कितना प्रभाव है शायद तुम्हें पता नहीं। यह कहते हुए उसने अपने कमर से पिस्तौल निकालकर महिला को धमकाते हुए कहा कि उसका दिल उसपर आ गया है और जैसे भी इसे पूरा करना होगा। अगर तुम ऐसा नहीं करती हो तो तुम्हें और तुम्हारे दोनों बच्चों को जान से हाथ धोना पड़ेगा। उसका यह रूप और पिस्तौल देख कर मैं डर गई। जिसके बाद उसी दिन मुखे ने मेरे साथ बलात्कार किया और जाते-जाते उसने किसी को बताने पर उसे बच्चों समेत जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान उसने कहा कि किसी से बताने पर कोई फायदा भी नहीं होगा। क्योंकि शहर के बहुत सारे नेता और प्रशासन के लोग मेरे अपने आदमी है। उसके जाने के बाद मैं काफी डर गई थी और मुझे सदमा भी लग गया था। इसलिए उस वक्त मैंने किसी से कुछ नहीं कहा था। वहीं कुछ दिनों के अंतराल पर मुखे ने 7 से 8 बार घर आकर उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ बलात्कार और अप्राकृतिक यौनाचार किया।

    लगातार मुखे द्वारा मेरे साथ की जा रही ज्यादती के कारण मैंने उसके विरुद्ध कार्रवाई करने का मन बनाया। जिसके बाद मैंने तय किया कि मुखे को हर हाल में सजा दिलाऊंगी। इस दौरान 2 नवंबर की दोपहर 2 से 3 के बीच मुखे ने घर आने की बात कही। जिसके बाद मैंने तय समय पर अपने मोबाइल को रिकॉर्डिंग मोड में डालकर कमरे में छुपा दिया। इस बीच मुखे आया और मेरे साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। उसके जाने के बाद महिला ने वीर्य लगा हुआ अंडर गारमेंट और मोबाइल में रिकॉर्ड हुआ फुटेज प्रमाण के तौर पर अपने पास सुरक्षित रख लिया। जिसे महिला ने पुलिस को उपलब्ध करा दिया है। वहीं पीड़ित महिला ने कहा कि सीजीपीसी के प्रधान गुरमुख सिंह मुखे ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मुझे न्याय का आश्वासन देकर जान मायने का भय दिखाकर मेरे साथ बलात्कार और अप्राकृतिक यौनाचार किया है। जिसके लिए मैं उसे कानून से कड़ी से कड़ी सजा दिलाना चाहती हूं। इस दौरान महिला ने अपना और अपने बच्चों की सुरक्षा की गुहार भी पुलिस से लगाई है। फिलहाल पुलिस थाने में गुरमुख सिंह मुखे के विरुद्ध बलात्कार और अप्राकृतिक यौनाचार का मामला दर्जकर जांच कर रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    JPSC 2023: झारखंड में डिप्टी कलेक्टर्स को जिला प्रशिक्षण की पोस्टिंग, बाहर के राज्यों के अधिकारी भी शामिल

    March 27, 2026

    तेल पर बड़ी राहत या राहत का भ्रम? सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल!

    March 27, 2026

    रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी

    March 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JPSC 2023: झारखंड में डिप्टी कलेक्टर्स को जिला प्रशिक्षण की पोस्टिंग, बाहर के राज्यों के अधिकारी भी शामिल
    • तेल पर बड़ी राहत या राहत का भ्रम? सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल!
    • रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी
    • धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन
    • मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार
    • झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.