जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना अंतर्गत एक स्कूली छात्रा से जयदेवडीह टोला जाने वाले रास्ते में कदमा गांव निवासी सुमित दास ने छेड़खानी की। साथ ही घटना का विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के साथ गाली-गलौज भी की। जिसके बाद मामला थाने तक पहुंचा। पुलिस ने स्कूली छात्रा के बयान पर आरोपी सुमित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में बताया जा रहा है कि स्कूली छात्रा 15 सितंबर को स्कूल से अपने घर की तरफ पैदल लौट रही थी। इस बीच आरोपी सुमित दास उसे रोक कर छेड़खानी करने लगा। घटना के समय छात्रा ने सुमित का विरोध भी किया। जिसके बाद छात्रा ने घर पर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
