रांची के धुर्वा के विवेकानंद स्कूल विवाद मामले में अधिवक्ता अभय कुमार मिश्रा के खिलाफ जारी वारंट को निरस्त करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने निचली अदालत से जारी वारंट पर रोक लगा दी। साथ ही अदालत ने राज्य सरकार और प्रतिवादी से जवाब मांगा है। अब मामले में अगली सुनवाई 4 अक्टूबर को होगी।

