Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी

    March 19, 2026

    बड़ा फैसला! रांची के सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी बनेंगे Tobacco Free, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

    March 19, 2026

    झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल , बुजुर्गों एवं बच्चों को लाइव टेलीकास्ट देखने की अपील
    झारखण्ड

    स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल , बुजुर्गों एवं बच्चों को लाइव टेलीकास्ट देखने की अपील

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 13, 2021Updated:August 13, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है. कोरोना को देखते हुए सीमित व्यक्तियों की सहभागिता के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाना है. बुजुर्ग व बच्चे घर से इसका लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं. आज फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया.

    स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रांची के उपायुक्त छवि रंजन की अगुवाई में आज मोरहाबादी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया. फुल ड्रेस रिर्हसल के दौरान स्वतंत्रता दिवस को किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों को दुहराया गया एवं परेड पार्टियों से मार्च पास्ट सलामी ली गई.

    मोरहाबादी मैदान में परेड का निरीक्षण के दौरान रांची के उपायुक्त छवि रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र झा मौजूद थे. पदाधिकारियों ने सभी परेड पार्टियों के प्रदर्शन का मुआयना किया. उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कोरोना से संबंधित दिशा निर्देशों के मद्देनजर व्यवस्था और अनुपालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

    फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ज्वाइंट ब्रीफिंग हुई. इस दौरान जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ पुलिस बल के अधिकारी भी उपस्थित थे. ब्रीफिंग के दौरान सभी अधिकारियों को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा निकाले गए संयुक्तादेश के बारे में जानकारी दी गई. सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कार्य एवं दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया.

    रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र झा ने पुलिस जवानों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इस बार समारोह का आयोजन किया गया है. सभी अपनी जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभायें. उपायुक्त छवि रंजन ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए इस बार सीमित लोगों की सहभागिता के साथ समारोह का आयोजन किया जा रहा है.

    रांची के उपायुक्त ने बुजुर्गों एवं बच्चों से घर पर रहकर ही समारोह का लाइव टेलीकास्ट देखने की अपील की है, ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में आने वाले लोग सोशल डिस्टैंसिंग का ध्यान रखें और मास्क आवश्यक रूप से पहनें.

     

    मोरहाबादी मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने वाले विभिन्न प्लाटून निम्न हैंः-

    1. सीआरपीएफ

    2. सीआईएसएफ

    3. आईटीबीपी

    4. जैप 1

    5. झारखण्ड जगुआर

    6. जैप 2

    7. जैप 10

    8. रांची पुलिस (महिला)

    9. एसएसबी

    10. झारखंड गृह रक्षा वाहिनी

    11. रांची पुलिस (पुरुष)

    बैण्ड पार्टी निम्न हैंः-

    1. जैप 01

    2. जैप 10

    3. झारखण्ड गृहरक्षा वाहिनी (बैण्ड पार्टी)

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी

    March 19, 2026

    बड़ा फैसला! रांची के सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी बनेंगे Tobacco Free, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

    March 19, 2026

    झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी
    • बड़ा फैसला! रांची के सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी बनेंगे Tobacco Free, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
    • झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या
    • झारखंड टेंडर घोटाला: ईडी ने 14 नए इंजीनियरों को बनाया आरोपी
    • Koylanchal Samvad e-paper | 19th March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 19th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.