Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026

    पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू

    March 25, 2026

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»सड़क हादसे में जमशेदपुर निवासी गर्भवती महिला सिपाही की दर्दनाक मौत, पति के साथ चेकअप कराकर हजारीबाग से लौट रही थी चतरा, पति जख्मी
    झारखण्ड

    सड़क हादसे में जमशेदपुर निवासी गर्भवती महिला सिपाही की दर्दनाक मौत, पति के साथ चेकअप कराकर हजारीबाग से लौट रही थी चतरा, पति जख्मी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 23, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    चतरा: चतरा में रफ्तार का कहर बदस्तूर जारी है। परिवहन विभाग के लाख प्रयासों के बावजूद सड़क दुर्घटना पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है। इसी का नतीजा है कि मंगलवार की देर शाम अज्ञात बेकाबू वाहन के चकमे के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में कार के गिर जाने से गाड़ी में सवार गर्भवती महिला सिपाही व उसके पति जख्मी हो गई। जिसके बाद आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को गाड़ी से निकालकर उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। लेकिन सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला सिपाही ने दम तोड़ दिया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार महिला सिपाही पूर्णिमा कुमारी 8 महीने की गर्भवती थी और वह अपना मेडिकल चेकअप करा कर हजारीबाग से अपने पति के साथ निजी वाहन से चतरा लौट रही थी। इसी दौरान चतरा से हजारीबाग की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें चकमा दे दिया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में चली गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के रामटुंडा ईलाके में घटी। महिला सिपाही पुलिस लाइन के सेवा पुस्तिका शाखा में तैनात थी। घटना की सूचना पाकर एससीपीओ अविनाश कुमार व मेजर विकास कुमार दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद जिले के वरीय अधिकारियों को दी घटना की जानकारी दी। महिला सिपाही जमशेदपुर की रहने वाली थी। सड़क दुर्घटना में महिला सिपाही की मौत की खबर पाकर सदर अस्पताल में महकमे के अधिकारियों और जवानों का जमावड़ा लग गया है। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद मृतिका का शव पुलिस लाइन ले जाया जाएगा, जहां अंतिम सलामी के बाद शव को उसके पैतृक घर भेजा जाएगा। इधर घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर सदर थाना ले आई है। वही चकमा देकर फरार हुए अज्ञात वाहन का पहचान करते हुए उसके धरपकड़ में जुट मे जुट गई है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026

    कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप

    March 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    • पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू
    • रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट
    • कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप
    • बंधु तिर्की समेत 7 आरोपी बरी: जानलेवा हमला केस में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला
    • रांची में बिजली महंगी: JBVNL टैरिफ में 6.12% बढ़ोतरी, जानिए नई दरें
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.