रांची: झारखंड में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं. शुक्रवार और शनिवार को मिले दर्जनों संक्रमितों की रिपोर्ट आरटी पीसीआर टेस्ट में नेगेटिव आई है. इसके बाद हेल्थ डिपार्टमेंट और जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई है. उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि किस रिपोर्ट को सही माना जाय. बताते चलें कि दर्जनों लोगों की रिपोर्ट रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आई थी.
रिम्स में कोरोना के 2 मरीज
रिम्स में अब कोरोना के 2 मरीज को एडमिट किया गया है. जिसके बाद रिम्स में फिर से कोविड वार्ड को अलर्ट मोड में रखा गया है. न्यू ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज के अनुसार एक फ्लोर पर टीम को तैयार कर दिया गया है, जो 24 घंटे कोरोना संक्रमित मरीज पर नजर रख रही है. गाइडलाइन के अनुसार अब पॉजिटिव को हॉस्पिटल में रखकर इलाज करना है. रिम्स के कोविड सेंटर में पोस्ट कॉम्प्लिकेटेड कोविड क का एक मरीज एडमिट है, जबकि पोस्ट कोविड के 23 मरीज इलाजरत हैं.

