Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन

    March 26, 2026

    मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार

    March 26, 2026

    झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»“हरियाली से खुशहाली हमारी जिम्मेदारी” थीम पर होगा गोपाल मैदान में फ्लावर शो का आयोजन
    झारखण्ड

    “हरियाली से खुशहाली हमारी जिम्मेदारी” थीम पर होगा गोपाल मैदान में फ्लावर शो का आयोजन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 29, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    जमशेदपुर : कोरोना महामारी के लगभग दो सालों बाद एक बार फिर से प्रेमियों को रंग बिरंगे फूलों का दीदार करने को मिलेगा। जिसके तहत बिस्टुपुर स्थित गोपाल मैदान आज 30 दिसंबर शुक्रवार से 2 जनवरी सोमवार तक टाटा स्टील और टाटा यूआईएसएल के सहयोग से हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी जमशेदपुर द्वारा “हरियाली से खुशहाली हमारी जिम्मेदारी” थीम पर 32 वें वार्षिक फ्लावर शो का आयोजन किया जा रहा है। इन चार दिनों में चार कार्यशालाएं, मनोरंजन शो, प्रतियोगिताएं और रंगों से भरपूर एक जन्नत का लोग लुफ्त उठा सकेंगे। वहीं फ्लावर शो का उद्घाटन शाम 4:30 बजे चाईबासा कोल्हान कमिश्नर मनोज कुमार के कर कमलों द्वारा होगा। चार दिनों तक चलने वाले इस फ्लावर शो में 31 दिसंबर सुबह 9 से 9:30 बजे के बीच सिट एंड ड्रॉ प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण के साथ साथ 9.45 से 11:45 के पूर्व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसके बाद 12:30 बजे पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा।
    इसी तरह 31 दिसंबर 11 से 12:30 बजे तक मौसमी फूलों व इंडोर प्लांट्स की खेती और 2:30 से 4 बजे तक गुलाब की खेती व देखभाल के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन संध्या 6 से 7 बजे के बीच एंटरटेनमेंट प्रोग्राम में स्टेप स्कूल ऑफ डांस का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 1 जनवरी दूसरे दिन 11 से 12:30 बजे के बीच बालकनी व टैरेस गार्डनिंग और दोपहर 2:30 से शाम 4 बजे के बीच लैंडस्केपिंग और फ्लोरीकल्चर पर वर्कशॉप भी आयोजित की जाएगी। इसी दिन मनोरंजन कार्यक्रम के तहत संध्या 6 से 7:30 के बीच राजा डांस अकादमी द्वारा डांस की प्रस्तुति भी दी जाएगी। जबकि 2 जनवरी की संध्या 4:30 बजे बतौर मुख्य अतिथि टाटा स्टील एमडी सह सीईओ टीवी नरेंद्रन द्वारा विजेता प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया जाएगा। वहीं 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक कैंपस मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
    30 दिसंबर उद्घाटन के बाद से प्रतिदिन का फ्लावर शो का समय सुबह 9 से रात्रि 9 बजे तक होगा। इस दौरान आगंतुकों की सहायता और सहयोग के लिए स्वागत काउंटर पर हेल्प डेस्क भी उपलब्ध होगी। जबकि बुजुर्गों की सुविधा के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था भी की जाएगी। आयोजनकर्ता ने आगंतुकों के साथ-साथ प्रतिभागियों से अनुरोध किया है कि वे कोविड-19 सावधानियों के लिए सरकार के निर्देशों का सख्ती से पालन कर हमेशा मास्क पहनें। ताकि हम सुरक्षित रहकर फ्लावर शो का आनंद लें सके। टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआईएसएल आयोजन को भव्य रूप से सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग और भागीदारी की अपेक्षा भी करती हैं।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन

    March 26, 2026

    झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी

    March 26, 2026

    रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

    March 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन
    • मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार
    • झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी
    • रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    • पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.