पश्चिम बंगाल की राजधानी हावड़ा स्थित ऐतिहासिक स्थल धर्मूतल्ला में गुरुवार 21 जुलाई को सत्ताधारी पार्टी टीएमसी की महत्वपूर्ण रैली शहीद दिवस से पहले जहरीली शराब पीने से करीब नौ लोगों की मौत हो गई. यह घटना बुधवार तड़के यह घटना घटी है. जहरीली शराब पीने से मरने वालों में युवा और बुजुर्ग शामिल हैं. यह घटना मुख्यमंत्री के सचिवालय नवान्न से करीब सात किलोमीटर दूर स्थित धर्मूतल्ला में घटी है.
मिली जानकारी के बुधवार तड़के शराब पीने से करीब नौ लोगों की मौत हो गई. हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मरने वालों संख्या पांच बताया है. वहीं, स्थानीय निवासियों का कहना है कि जहरीली शराब के सेवन से करीब नौ लोगों की मौत हो गई है. इन निवासियों का यह भी कहना है कि मंगलवार की देर रात से ही जहरीली शराब के सेवन के बाद लोगों की तबीयत खराब होने लगी और मौत सूचना आने लगी. उन्होंने बताया कि जहरीली शराब पीने वालों में करीब 10 लोगों को हावड़ा जनरल अस्पताल और टीएन जायसवाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
घटना की जानकारी होते ही हावड़ा सिटी पुलिस आयुक्त प्रवीण त्रिपाठी घटना स्थल पर पहुंचे. उनके साथ हावड़ा नार्थ के डीसीपी अनुपम सिंह और एसीपी नार्थ अब्दुल गफर भी मौजूद रहे. घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सहकारिता मंत्री अरूप राय ने कहा कि घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि यदि पुलिस दोषी होगी तो उसपर भी कार्रवाई होगी.

