रांची : झारखंड में कोरोना की रफ्तार कम हुईं है. वहीं रिकवर होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. इस बीच राहत की खबर है कि अब तक राज्य भर में 76,000 मरीज होम आइसोलेशन में रहते हुए कोरोना को मात दे चुके है. जबकि 25000 मरीज होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं. क्योंकि मरीजों में सिम्टम्स नहीं पाए गए हैं. राज्य का रिकवरी रेट भी 93.23 परसेंट पर पहुंच गया है. जिस ये समझा जा सकता है कि अब राज्य में सुधार हो रहा है. चूंकि देश का रिकवरी रेट 88.70 है.
86 हजार होम आइसोलेशन किट
कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद मरीजों के घर पर हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से होम आइसोलेशन किट दिए जा रहे हैं. अब तक 86000 लोगों के घरों तक होम आइसोलेशन किट पहुंचा दिया गया है. आगे भी कोरोना संक्रमित की सूचना मिलने पर दवाएं उनके घर तक पहुंचाई जाएंगे जिससे कि वे लोग घर पर रहकर ही अपना इलाज करा सकें.
हेल्पलाइन नंबर 104 पर डॉक्टर से ले रहे सलाह
घर में रहते हुए कोरोना के संक्रमण या लक्षण पाए जाने पर 104 हेल्पलाइन नंबर पर लोगों ने डॉक्टर से कंसल्ट किया. अब तक 1 लाख 87 हजार 525 लोग कॉल कर डॉक्टर से सलाह ले चुके हैं. जबकि 23,995 लोगों ने वीडियो कॉल की मदद से डॉक्टर से कंसल्ट किया
3 लाख 6 हजार हुए रिकवर
राज्य में अबतक 3 लाख 6 हजार 80 लोग कोरोना को मात देकर रिकवर हो चुके है. जबकि 3 लाख 30 हजार 417 संक्रमितों की पहचान हुई है. वहीं मरने वालों का आंकड़ा 4 हजार 838 पहुंच चुका है.

