गिरिडीह: गावां नीचे टोला में पानी से भरे प्लास्टिक की बाल्टी में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना रविवार की सुबह हुई। खेलने के दौरान बच्चा 20 लीटर की बाल्टी में डूब गया। बच्चे को ना देख परिजनों ने उसे ढूंढ़ना शुरू किया तो बाल्टी में उसका शव मिला।
ये है पूरा घटनाक्रम
रविवार की सुबह रिदांश्यु नानी घर में अकेले खेल रहा था. घर में एक बड़ी बाल्टी में पानी भरकर रखा हुआ. खेलने के दौरान रिदांश्यु कब पानी भरे बाल्टी में डूब गया इसकी भनक तक किसी को नहीं लगी. इस दौरान जब काफी देर तक उसकी मां को बच्चा नजर नहीं आया तो मां समेत परिजनों ने बच्चे को खोजना शुरू किया. इसी बीच पानी भरी बाल्टी के साथ जमीन पर पड़े बच्चे पर परिजनों की नजर गई. बच्चा बेसुध पड़ा था तो परिजन बच्चे को लेकर गांवा के स्वास्थ केंद्र ले गए. वहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार जिस पानी भरे बाल्टी में डूबने से बच्चे की मौत हुई उसमें 20 लीटर पानी भरा था.

