रांची: 10 लाख रुपये का इनामी भाकपा माओवादी जोनल कमांडर महाराज प्रमाणिक उर्फ राज प्रमाणिक शुक्रवार को झारखंड पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. इनामी नक्सली महाराज दो दर्जन से अधिक नक्सली घटनाओं में शामिल रह चुका है. महाराज प्रमाणिक के सरेंडर करने को लेकर पुलिस बड़ी उपलब्धि मान रही है. NIA को भी इसकी काफी समय से तलाश थी.
AK-47 के साथ इनामी नक्सली ने किया सरेंडर
शुक्रवार को आईजी अभियान एवी होमकर, आईजी रांची पंकज कंबोज और डीआईजी एसटीएफ अनूप बिरथरे के 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर महाराज प्रामाणिक ने आधिकारिक रूप से सरेंडर किया. सरेंडर करने के दौरान उसने अपने साथ लाये AK-47 भी पुलिस को दिया. पुलिस भी नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने की अपील को इस कड़ी के रूप में देख रही है.
अब नक्सली संगठनों का उद्देश्य सिर्फ लेवी वसूलना है
सरेंडर करने के बाद 10 लाख का इनामी नक्सली महाराज प्रमाणिक ने कहा कि अब नक्सली संगठन सिद्धांतविहिन हो गये हैं. अब एकमात्र उद्देश्य लेवी वसूलना है. इसके कारण ही अब उनका नक्सली संगठन उसका मोहभंग हुआ और सरेंडर करने को सोचा. उन्होंने अन्य नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने की अपील की है.

