Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»10 लाख का ईनामी बलराम उरावं सहित 9 उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा बलों ने चलाया ऑपरेशन डबल बुल
    झारखण्ड

    10 लाख का ईनामी बलराम उरावं सहित 9 उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा बलों ने चलाया ऑपरेशन डबल बुल

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 22, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड के लोहरदगा और लातेहार के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय नक्सलियों के खात्म के लिए सुरक्षा बलों ने अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया है। भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर रवींद्र गंझू के दस्ते के खिलाफ चलाए गए इस अभियान का नाम ऑपरेशन डबल बुल रखा गया था। इसमें झारखंड पुलिस की लोहरदगा व लातेहार जिला बल, CRPF, झारखंड जगुआर तथा कोबरा बटालियन ने हिस्सा लिया।

    इसमें 10 लाख के ईनामी जोनल कमांडर बलराम उरांव सहित कुल 9 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें सब जोनल कमांडर दशरथ सिंह खेरवार, एरिया कमांडर, मारकुश नगेसिया के अलावा सेल सदस्य शैलेश्वर उरांव, मुकेश कोरबा, विनेन कोरवा, शैलेंद्र नगेसिया, संजय नगेसिया तथा महिला नक्सली शीला खेरवार शामिल हैं।

    इन उग्रवादियों के पास से बड़े पैमाने पर हथियार, विस्फोटक सहित दैनिक उपयोग के सामान व संगठन के बैनर पोस्टर बरामद किए गए हैं। इसमें 3.27 लाख रुपये भी शामिल हैं। सुरक्षा बलों की ओर से यह ऑपरेशन 8 फरवरी 2022 को प्रारंभ किया गया। 21 फरवरी तक इसका संचालन हुआ। इसमें सुरक्षा बलों की नक्सलियों के साथ 10 बार मुठभेड़ हुई। 3 जवान घायल हुए। एक नक्सली मारा गया।

    मंगलवार को रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस IG ऑपरेशन अमोल वी होमकर सहित पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। बताया गया कि इस ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों की ओर से जंगल इलाके में बनाए गए कई बंकर व कैंप को नष्ट किया गया। यह पूरा ऑपरेशन बुलबुल, सहेदा टोली, नारायणपुर सहित आसपास के जंगली इलाके में चलाया गया। सुरक्षा बलों की कार्रवाई से परेशान होकर उग्रवादी ग्रामीणों का वेश बनाकर निकलने का प्रयास कर रहे थे लेकिन 18 फरवरी को की गई छापेमारी में यह सभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

    कई बड़ी वारदातों को अंजाम देने में शामिल रहा दस्ता
    पुलिस ने बताया कि नक्सलियों का यह दस्ता कई बड़ी वारदातों को अंजाम देने में शामिल रहा है। इसमें धरधरिया में IED ब्लास्ट कर 11 सुरक्षाकर्मियों की हत्या करने, लुकईया मोड़ पर पुलिस की टीम पर हमला कर 4 पुलिसकर्मियों को मारने, पाखर माइंस में 12 वाहनों को आग लगाने, कुंजाम माइंस में 29 वाहनों को जलाने जैसे अपराध शामिल हैं।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत
    • ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी
    • सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.