Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या

    March 19, 2026

    झारखंड टेंडर घोटाला: ईडी ने 14 नए इंजीनियरों को बनाया आरोपी

    March 19, 2026

    PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»100 यूनिट बिजली फ्री करने पर सरकार पर पड़ेगा 2,859 करोड़ का बोझ
    झारखण्ड

    100 यूनिट बिजली फ्री करने पर सरकार पर पड़ेगा 2,859 करोड़ का बोझ

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 5, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची:  राज्य के बिजली उपभोक्ताओं के लिए 100 यूनिट तक बिजली फ्री स्कीम लागू की जाती है तो सरकार पर 2,859 करोड़ का अतिरिक्त बोझ सलाना बढ़ेगा. इस बाबत जेबीवीएनएल ने अपनी रिपोर्ट उर्जा विभाग को सौंप दी है. जेवीएनएल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि राज्य में 41,61,648 उपभोक्ता हैं. जिसमें 40,51,784 उपभोक्ता ऐसे हैं जो प्रतिमाह 300 यूनिट तक बिजली कंज्यूम करते हैं.

    100 यूनिट तक बिजली फ्री करने का था वादा 
    अगर 100 यूनिट तक बिजली फ्री किया जाता है तो महीना 238.29 करोड़ को बोझ पड़ेगा वहीं यह राशि साल के हिसाब से 2,859.46 करोड़ तक होगा. अभी जारी सब्सिडी से सरकार पर पहले से ही करीब मासिक 200 करोड़ रूपए वहन कर रही है.  अब इस पर अंतिम निर्णय सरकार को लेना है. बतातें चलें कि झामुमो ने अपनी चुनावी घोषणा पत्र में 100 यूनिट तक बिजली फ्री करने का वादा कर चुका है. मगर अब यही घोषणा सरकार को लागू करने में काफी विचार-मंथन, हिसाब-किताब करना पड़ रहा है.
    सब्सिडी एवं 100 यूनिट फ्री स्कीम साथ चलेगी या नहीं, इस पर मंथन जारी
    सरकार अब इस दिशा में मंथन शुरू कर दिया है कि पहले से उपभोक्ताओं को मिल रही सब्सिडी खत्म करके 100 यूनिट तक फ्री बिजली स्कीम लागू की जाएगी या फिर दोनों साथ-साथ चलेगी. क्योंकि अगर दोनों योजना साथ-साथ चलेगी तो सरकार को बोझ अतिरिक्त बढ़ेगा. अगर सब्सिडी खत्म की जाती है तो 100 यूनिट तक फ्री करने का फायदा भले ही ग्रामीणों को हो जाए मगर इससे शहरी आम उपभोक्ता पर बोझ बढ़ेगा.
    शहरी उपभोक्ताओं में बढ़ सकता है रोष 
    यानि की अगर कोई उपभोक्ता अगर 500 यूनिट तक बिजली कंज्यूम करते हैं तो उन्हें 100 यूनिट तो फ्री मिलेगा मगर 400 यूनिट बिजली कंज्यूम का भुगतान वर्तमान बिजली दर के अनुसार भुगतान करना होगा. इससे शहरी उपभोक्ताओं  में रोष बढ़ सकता है. इसलिए सरकार बीच का रास्ता निकालने का प्रयास कर रही है ताकि सभी वर्ग  के उपभोक्ता को फायदा हो.
    इस विकल्प पर हो रहा है विचार
    बिजली निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार 100 यूनिट तक बिजली फ्री का लाभ सभी तरह के घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा. इसकी सीमा 500 यूनिट तक रखी जा सकती है. यानि 100 यूनिट से 500 यूनिट तक मासिक बिजली कंज्यूम करने वाले सभी उपभोक्ता इसके दायरे में आएंगे. कॉमिर्शियल उपभोक्ताओं को इससे बाहर रखा जाएगा.
    इस तरह मिल रहा है उपभोक्ताओं को सब्सिडी
    अभी इस तरह तरह मिल रही है बिजली कंज्यूम पर सब्सिडी
    0-200 यूनिट पर सब्सिडी 2.75 रूपया
    201-500 यूनिट पर सब्सिडी 2.05 रूपया
    501-800 यूनिट पर सब्सिडी 1.85 रूपया
    800 प्लस पर सब्सिडी 1.00 रूपया
    यह वर्तमान बिजली टेरिफ
    कैटोगरी -वर्तमान दर-मिल रही सब्सिडी
    घरेलू ग्रामीण-5.75-4.25
    घरेलू शहरी-6.25-2.75-
    नोट : 200 यूनिट के बाद 10 से 20 प्रतिशत तक सब्सिडी की राशि कम होते जाती है. अधिकतम 500 यूनिट तक बिजली कंज्यूम करने वालों को ही सब्सिडी का लाभ मिल रहा है.
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या

    March 19, 2026

    झारखंड टेंडर घोटाला: ईडी ने 14 नए इंजीनियरों को बनाया आरोपी

    March 19, 2026

    PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या
    • झारखंड टेंडर घोटाला: ईडी ने 14 नए इंजीनियरों को बनाया आरोपी
    • PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता
    • चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त
    • रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात
    • ड्यूटी के दौरान ट्रेन मैनेजर की मौत! देवेंद्र शर्मा को हार्ट अटैक, रेलवे सिस्टम पर उठे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.